For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शादी में दुल्हन की एंट्री पर दूल्हे ने किया कुछ ऐसा, लोग बोले- हमारे यहां ऐसा हो तो बाराती पिट जाते...

12:12 PM Nov 02, 2024 IST | Simran Sachdeva
शादी में दुल्हन की एंट्री पर दूल्हे ने किया कुछ ऐसा  लोग बोले  हमारे यहां ऐसा हो तो बाराती पिट जाते

Wedding viral video: शादी का मौका, हर दूल्हे और दुल्हन दोनों के लिए बेहद खास होता है। हर कोई चाहता है कि इस खूबसूरत दिन की यादें हमेशा उनके साथ रहे और हमेशा के लिए यादगार बन जाए। लेकिन काफी बार ऐसा होता हैं कि शादी में कुछ अजीब लम्हें हो जाते हैं, जो गवाह बन जाते हैं। हालहीं में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में एक दूल्हा इतना उत्साहित हो जाता है कि डांस करते हुए कुछ ऐसा कर जाता है जो शायद सोशल मीडिया यूजर्स को नहीं पसंद आ रहा है।

यहां देखें शादी की वायरल वीडियो

वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा सीढ़ियों पर भांगड़ा करते हुए ‘सपने में मिलती है’ गाने पर डांस कर रहा है। वहीं, दुल्हन अपनी हैवी आउटफिट में सज-धज कर एंट्री कर रही होती हैं। जयमाला के लिए सब कुछ रेडी होता है लेकिन दूल्हे की खूशी उसके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही हैं। दूल्हा अपने साफ़े को उठाकर ना सिर्फ अपनी बल्कि दुल्हन की भी सिर पर ढकता है। इसके साथ ही डांस भी जारी रखता है। दूल्हे की ये हरकत को देखकर दुल्हन भी काफी असहज नजर आने लगती है। वहीं, शादी में मौजूद मेहमान भी दूल्हे को देखते रहते हैं। यहीं घटना इंटरनेट पर काफी छाई हुई है।

लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

दरअसल इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @not_a_creative_mind नाम के अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो पर लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिसमें कुछ लोगों ने इस वीडियो को देखकर सवाल भी खड़े किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हमारे यहां ऐसा हो तो बाराती पिट जाते। दूसरे यूजर ने लिखा- भगवान दुल्हन को इस आदमी को जिंदगी भर सहने की ताकत दे। किसी ने कहा दूल्हे का खुशी का इजहार था, या यह दुल्हन के लिए एक शर्मनाक पल? इस सवाल का जवाब हर कोई ढूंढ रहा है!

Advertisement
Advertisement
Author Image

Simran Sachdeva

View all posts

Advertisement
×