For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सरकार की आलोचना करने पर चलेगा चाबुक! Maharashtra में सरकारी कर्मचारियों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

05:01 PM Jul 29, 2025 IST | Amit Kumar
सरकार की आलोचना करने पर चलेगा चाबुक  maharashtra में सरकारी कर्मचारियों के लिए जारी हुई गाइडलाइन
Maharashtra

Maharashtra सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने हाल ही में अपने सभी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया उपयोग को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन नियमों का उद्देश्य सरकारी सेवा नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकना है। Maharashtra सरकार का कहना है कि सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब और एक्स एक मजबूत संवाद माध्यम बन चुके हैं, लेकिन इनका गलत इस्तेमाल बढ़ रहा है। गोपनीय जानकारी लीक करना, अफवाह फैलाना, और राजनीतिक टिप्पणी करना, ये सभी गतिविधियां सरकारी सेवा नियमों का उल्लंघन मानी जाएंगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगर कोई कर्मचारी सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना करता है या नीतियों पर नकारात्मक टिप्पणी करता है, तो उसके खिलाफ महाराष्ट्र सिविल सेवा (अनुशासन और अपील) नियम, 1979 के अंतर्गत कार्रवाई की जा सकती है। ये नियम नियमित, संविदा, प्रतिनियुक्ति, सार्वजनिक उपक्रमों और शासी निकायों के कर्मचारियों पर भी लागू होंगे।

Maharashtra सरकार के मुख्य दिशा-निर्देश?

1. निजी और सरकारी अकाउंट अलग-अलग रखें

Maharashtra में अब सरकारी कर्मचारी को सोशल मीडिया पर निजी और आधिकारिक कार्यों के लिए अलग-अलग अकाउंट रखने होंगे। इससे दोनों का दायरा साफ रहेगा।

2. प्रतिबंधित वेबसाइटों से दूरी बनाए रखें

Maharashtra में किसी भी प्रतिबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या वेबसाइट का उपयोग करना पूरी तरह मना है।

3. जानकारी साझा करने के लिए अनुमति ज़रूरी

Maharashtra में अब सरकारी योजनाओं से जुड़ी कोई भी जानकारी केवल अधिकृत अधिकारी ही विभाग की मंजूरी के बाद पोस्ट कर सकते हैं।

4. खुद की तारीफ से बचें

सरकारी योजनाओं की सफलता को तो साझा किया जा सकता है, लेकिन किसी कर्मचारी को अपने निजी प्रचार से बचने को कहा गया है।

5. सरकारी प्रतीकों का उपयोग न करें

कोई भी कर्मचारी अपनी पोस्ट में सरकारी प्रतीकों जैसे सरकारी इमारत, लोगो, वाहन, पता आदि का उपयोग नहीं कर सकता, जब तक कि यह प्रोफाइल फोटो न हो।

6. भड़काऊ या आपत्तिजनक कंटेंट न डालें

जाति, धर्म, लिंग या अन्य किसी आधार पर नफरत फैलाने वाला, अपमानजनक या भेदभावपूर्ण कंटेंट पोस्ट करना सख्त मना है।

7. गोपनीय दस्तावेज़ साझा करना मना है

किसी भी सरकारी दस्तावेज़ या सूचना को बिना पूर्व अनुमति के पोस्ट करना नियमों का उल्लंघन होगा।

8. ट्रांसफर के समय अकाउंट सौंपना जरूरी

अगर कोई कर्मचारी ट्रांसफर होता है तो उसे अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट को नियमानुसार अगली जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी को सौंपना होगा।

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

Advertisement
×