रूस पर लग सकते हैं सबसे कठोर अमेरिकी प्रतिबंध
यूक्रेन में रूसी सैनिकों की तैनाती को आक्रमण करार देने के व्हाइट हाउस की घोषणा के बाद मास्को पर कठोर प्रतिबंध लगने की संभावना है।
11:29 PM Feb 22, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
यूक्रेन में रूसी सैनिकों की तैनाती को आक्रमण करार देने के व्हाइट हाउस की घोषणा के बाद मास्को पर कठोर प्रतिबंध लगने की संभावना है।
Advertisement
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने स्पष्ट कर दिया है कि वाशिंगटन व्यापक वित्तीय प्रतिबंध लगाने का इरादा रखता है।
Advertisement
बाइडन प्रशासन ने कहा कि अमेरिका के सबसे कठोर प्रतिबंध का पैकेज यूरोपीय देशों के सहयोग से तैयार कर लिया गया है, जो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूस के अंतराष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित करने के लिए पर्याप्त होगा। इससे रूस में मंदी आने की संभावना बनेगी।
Advertisement
अमेरिका ने अब तक यह खुलासा नहीं किया है कि वह संभावित कठोरतम पाबंदियों में किस विकल्प का उपयोग करेगा।

Join Channel