Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गर्मियों में हर रोज करें आम का सेवन,वजन कम होने के साथ कई अन्य बीमारियों का भी होगा जड़ से खात्मा

भले ही गर्मियों के दिनों में आपको ये भीषण गर्मी और तपती धूप परेशान करती हो। लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि इस मौसम में आम जैसे स्वादिष्ट फल खाने का मजा ही कुछ और होता है।

08:53 AM Jun 08, 2019 IST | Desk Team

भले ही गर्मियों के दिनों में आपको ये भीषण गर्मी और तपती धूप परेशान करती हो। लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि इस मौसम में आम जैसे स्वादिष्ट फल खाने का मजा ही कुछ और होता है।

भले ही गर्मियों के दिनों में आपको ये भीषण गर्मी और तपती धूप परेशान करती हो। लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि इस मौसम में आम जैसे स्वादिष्ट फल खाने का मजा ही कुछ और होता है। वैसे गर्मियां तो आम के लिए भी जानी जाती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा मिलने वाले आम बच्चों से लेकर बूढ़े हर किसी को पसंद होता है। 
Advertisement
लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस आम को आप इतने मन से खाते हैं वह एक्चुल में आपके लिए लाभकारी होता है। इससे आपको कई बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है और ये आपको स्वस्थ रहने में आपकी सहायता करता है। तो आइए आप भी जान लीजिए आम खाने के कुछ लाभदायक फायदों के बारे में साथ ही आपको ये भी जरूर ध्यान रखना होगा कि आपको गर्मियों के दिनों में हर रोज नाश्ते में एक आम जरूर खाना है। 

यहाँ जाने आम से होने वाले कुछ गजब फायदों के बारे में 

1.आम में फाइबर और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये आपके शरीर में कोलेस्ट्रोल लेवल को नियंत्रित रखने में आपकी मदद करता है। यह आपको हार्ट से जुड़ी परेशानियों से भी राहत दिलाता है। 
2.आम में मौजूद एंजाइम आपके शरीर में प्रोटीन को अच्छी तरह से ब्रेक कर उसका भरपूर फायदा आपके शरीर में पहुंचाता है। इसके साथ ही आम का सेवन करने से पाचन क्रिया ठीक रहती है।
3.आम का सेवन करने से आप अपने शरीर की बढ़ती हुई चर्बी पर कंट्रोल कर सकते हैं। ये आपके शरीर की चर्बी को कम करने में असरदार होता है। आम खाने से भूख देर में लगती है इसलिए आम आपको ओवर इंटिंग  करने से भी बचाकर रखता है। 
4.आम में पाए जाने वाले फिसेटिन और क्यूसेर्टिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट कैंसर सेल्स को खत्म करने में आपकी मदद करता है। आम में मौजूद एंटी-कैंसर प्रोपर्टी से आपको कैंसर का खतरा भी नहीं होता है।
5.आम में मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी को बढ़ाने में असरदार होता है। इसके अलावा ये आपकी स्मरण शक्ति को बढ़ाने में आपकी सहायता करता है। आम का सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। 
Advertisement
Next Article