चौथी बीबी को बेचने की तैयारी में था पति, जानें कैसे ससुराल लगाता था बहू की बोली
ससुराल लगाता था बहू की बोली
आगरा की हिना कौसर ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसे बेचने की तैयारी में था। पहले से तीन शादियां कर चुके पति ने दहेज उत्पीड़न और हिंसा की हदें पार कर दीं। पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आजकल लोगों का एक दूसरे पर विश्वास उठता ही जा रहा है। ऐसे में आप पति-पत्नी का ही रिश्ता ले लीजिए। बीते दिन समाज में ऐसी-ऐसी घटनाएं सामने आई है, जिससे लोगों को शादी-ब्याह करने से डर लगने लगा है। सोनम-राजा रघुवंशी की कहानी हो या मुस्कान-शाहिल-सौरभ की। इसी बीच यूपी के आगरा से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें दहेज उत्पीड़न और हिंसा की हदें इस तरह पार कर दी गई हैं कि आने वाले दिनों में शायद लोग कभी शादी करने के लिए तैयार ही न हों।
आगरा का मामला
आगरा से दहेज़ प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से जुड़ी एक घटना सामने आई है। यहां की रहने वाली हिना कौसर ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है। इसके साथ-साथ हिना ने पुलिस में मामला दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसका पति पहले से तीन-तीन शादियां कर चुका है। हिना ने आगे बताया कि जब शादी हो गई तब पता चला की पति की पहले से तीन पत्नियां है। इस घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला ने कहा कि उसका पति उसका भी सौदा करने की तैयारी में था और किसी अन्य व्यक्ति के हाथ उसे बेचने की बात भी करता था।
इन धाराओं में मामला दर्ज
पीड़ित महिला के आरोप पर पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। धाराओं में 498A( दहेज़ उत्पीड़न), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 406, धारा 323, धारा 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता हिना की शादी 15 फरवरी 2019 को फिरोज खान से हुई थी। शादी मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई थी। दहेज़ में 10 लाख दिया गया था। लेकिन शादी के बाद हिना के मुताबिक उनके ससुराल वालों का व्यवहार प्रताड़ित करने वाला हो गया।
पुलिस का बयान
एफएआईआर में हिना से पति समेत ससुराल के आठ लोगों पर दहेज़ का आरोप लगाया है। FIR में कुल 8 लोगों के नाम शामिल है। सभी पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न, दहेज़ की मांग और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में आगरा पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी बिंदुओं पर आगे की कार्रवाई हो रही है।
विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर राजकोट में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचा