राज्यसभा में उठा जेएनयू में फीस बढ़ोतरी का मुद्दा
राज्यसभा में आज विपक्षी दलों ने राजधानी के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोत्तरी का मुद्दा उठाया और इसका विरोध कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई का विरोध किया जबकि भाजपा के एक सदस्य ने फीस वृद्धि रिपीट वृद्धि के विरोध में चल रहे आंदोलन के ‘‘औचित्य’’ पर सवाल उठाया।
02:05 PM Nov 22, 2019 IST | Shera Rajput
Advertisement
राज्यसभा में आज विपक्षी दलों ने राजधानी के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोत्तरी का मुद्दा उठाया और इसका विरोध कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई का विरोध किया जबकि भाजपा के एक सदस्य ने फीस वृद्धि रिपीट वृद्धि के विरोध में चल रहे आंदोलन के ‘‘औचित्य’’ पर सवाल उठाया।
Advertisement
Advertisement
शून्यकाल में माकपा के राज्यसभा सदस्य के के रागेश ने सभापति की अनुमति से जेएनयू में फीस बढ़ोतरी का मुद्दा उठाते हुए इस मामले में सरकार को उसके फैसले की समीक्षा करने का निर्देश देने का सुझाव दिया। उन्होंने फीस बढ़ोतरी के फैसले के खिलाफ छात्र आंदोलन को दबाने के लिये की गयी पुलिस कार्रवाई की न्यायिक जांच कराने की भी मांग की।
Advertisement
विपक्षी दलों के विभन्न सदस्यों ने रागेश द्वारा उठाये गये इस विषय से स्वयं को संबद्ध करते हुए उनकी इस मांग का समर्थन किया।
इस दौरान भाजपा के प्रभात झा ने भी शून्यकाल के दौरान जेएनयू में फीस बढ़ोतरी और छात्रों के अधिकारों के नाम पर चल रहे आंदोलनों के ‘‘औचित्य’’ पर सवाल उठाया। झा ने कहा कि जेएनयू का गौरवशाली इतिहास रहा है लेकिन ‘‘पिछले कुछ सालों से जेएनयू परिसर में छात्र आंदोलनों की आड़ में देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।’’ उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की।
शून्य काल में भाजपा के विजय गोयल ने दिल्ली में दूषित हवा के साथ दूषित पानी का संकट गहराने का मुद्दा उठाया। गोयल ने सरकारी आंकड़ों के हवाले से कहा कि दिल्ली में पानी की कुल मांग की आधी आपूर्ति टैंकर और बोरिंग के पानी से होती है।
उन्होंने कहा कि आपूर्ति किया जाने वाला 40 प्रतिशत पानी लीकेज के कारण बर्बाद हो जाता है। यमुना में 60 प्रतिशत दूषित पानी मिल रहा है। गोयल ने कहा कि दिल्ली के लगभग सभी जलस्रोत दूषित हो चुके है।
गोयल द्वारा पेश किये गये आंकड़ों को गलत बताते हुये आप के सदस्य संजय सिंह ने इसका विरोध किया।

Join Channel