दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
10:54 PM Dec 17, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
Advertisement
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 304 दर्ज किया गया।
Advertisement
उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
Advertisement
मौसम वैज्ञानिकों ने धुंध एवं कोहरे के बाद रविवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया। साथ ही अनुमान जताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Join Channel