W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सनक की हद हो गई! गुरुग्राम में बच्चों के विवाद में शराब ठेकेदार ने 12 साल के मासूम पर तानी पिस्टल

Gurugram Crime : गुरुग्राम में एक शख्स ने महज 12 साल के बच्चे पर पिस्टल तान दी। पार्क में फुटबॉल खेल रहे बच्चों के विवाद के बाद यह घटना हुई, जिसका वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।

03:20 AM Nov 25, 2024 IST | Ranjan Kumar

Gurugram Crime : गुरुग्राम में एक शख्स ने महज 12 साल के बच्चे पर पिस्टल तान दी। पार्क में फुटबॉल खेल रहे बच्चों के विवाद के बाद यह घटना हुई, जिसका वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।

सनक की हद हो गई  गुरुग्राम में बच्चों के विवाद में शराब ठेकेदार ने 12 साल के मासूम पर तानी पिस्टल
Advertisement

Gurugram Crime Video Viral : हरियाणा के गुरुग्राम में पार्क में फुटबॉल खेल रहे बच्चों में अचानक झगड़ा हो गया। इससे नाराज एक बच्चे के पिता ने 12 साल के बच्चे पर पिस्टल तान दी। आरोपी ने बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। घटना सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा कि आरोपी हाथ में पिस्टल लेकर बच्चों की ओर बढ़ रहा, उसे रोकने को पत्नी पीछे दौड़ रही है।

आरोपी बेल पर रिहा

पीड़ित बच्चे के पिता की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। पुलिस का कहना है, उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन तुरंत बेल मिल गई। हालांकि, उसकी पिस्टल जब्त कर ली गई है। आरोपी शराब ठेकेदार है। उस पर पहले से हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पीड़ित की मां और आरोपी में खींचतान

घटना एंबिएंस लगून अपार्टमेंट के पार्क की है। आरोपी पार्क में खेल रहे बच्चों के पास जाता है और फिर एक बच्चे पर पिस्टल तान देता है। पीछे दौड़ रही महिला फौरन उसकी पिस्टल को नीचे कराती है। इस दौरान एक महिला और आरोपी के बीच खींचतान भी होती है। महिला उस व्यक्ति को धक्का मारकर ले जाती है। पीड़ित के पिता करण लोहिया ने बताया कि 19 नवंबर की शाम 5 बजे उनका बच्चा पार्क में अन्य बच्चों के साथ फुटबॉल खेल रहा था। खेल-खेल में बच्चों का झगड़ा हो गया। झगड़ा उनके 12 साल के बेटे और सोसाइटी के प्रतीक सचदेवा के बेटे के साथ हुआ था। प्रतीक के बेटे ने शोर कर अपने पिता को झगड़े की जानकारी दे दी। अपने बच्चे की आवाज सुनकर प्रतीक गुस्से में पार्क में आया। उसके हाथ में एक पिस्टल थी। उसने पिस्टल करण के बेटे पर तान दी। वह 12 साल के बच्चे को गोली मारकर जान से मारने की धमकी देने लगा। साथ में गालियां भी दे रहा था।

बालकनी से चिल्लाती रही पीड़ित की मां

करण का कहना है कि उनकी पत्नी बालकनी से चिल्लाती रही कि मेरे बच्चे को कुछ मत करना। अगर, प्रतीक को उसकी पत्नी खींचकर नहीं ले जाती तो आशंका है कि वह मेरे बेटे को गोली मार देता।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×