Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के द्वार पर खालिस्तान के झंडे लगाने वाले को पंजाब से किया गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने धर्मशाला में राज्य की शीतकालीन विधानसभा के मुख्य द्वार पर खालिस्तान के झंडे लगाने और उसकी दीवारों पर नारे लिखने के मामले में बुधवार को पंजाब से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी।

04:34 PM May 11, 2022 IST | Desk Team

व्यक्ति ने रविवार को कथित रूप से अलगाववादी समूह के झंडे वहां बांधे थे। इस कार्य की सभी राजनीतिक दलों ने निंदा की थी। मुख्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। ठाकुर ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में मीडिया को पुलिस की सफलता के बारे में बताया। पुलिस ने सुबह पंजाब से हरवीर सिंह नामक शख्स को गिरफ्तार किया।
गुरपतवंत सिंह पन्नून के खिलाफ किया था मामला दर्ज 
उन्होंने कहा कि सिंह ने खालिस्तानी झंडा लगाने और धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर की बाहरी दीवार पर अलगाववादी नारे लिखने की बात कबूल की है।
ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने सिंह को गिरफ्तार करते समय सक्षम अदालत से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त करने के साथ सभी प्रक्रियाओं और कानून का पालन किया। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने ‘सिख फॉर जस्टिस’ के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नून के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एसएफजे विदेश से संचालित एक चरमपंथी समूह है जो अलग खालिस्तान की मांग करता रहा है।
Advertisement
Next Article