Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब चुनाव: सुखबीर सिंह बादल ने स्वीकार किया जनता का फैसला, भगवंत मान को दी जीत की बधाई

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी चुनाव में आए जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है। सुखबीर ने आम आदमी पार्टी को बधाई भी दी है।

04:34 PM Mar 10, 2022 IST | Desk Team

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी चुनाव में आए जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है। सुखबीर ने आम आदमी पार्टी को बधाई भी दी है।

पंजाब में विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी पार्टी की भूमिका निभा रही आम आदमी पार्टी (आप) को जनता से प्रचंड मत मिले है। आप को मिली प्रचंड जीत के बीच शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी चुनाव में आए जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है। सुखबीर ने आम आदमी पार्टी को बधाई भी दी है। 
Advertisement
सुखबीर ने ट्वीट कर कहा 
पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री रह चुके सुखबीर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पंजाबियों ने जो जनादेश दिया है उसे हम पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। मैं उन लाखों पंजाबियों का आभारी हूं, जिन्होंने हम पर और शिअद-बसपा कार्यकर्ताओं को उनके नि:स्वार्थ परिश्रम के लिए भरोसा जताया। उन्होंने हमें जो भूमिका सौंपी है, उसमें हम विनम्रता के साथ उनकी सेवा करते रहेंगे।’’  

आप की पंजाब इकाई और भगवंत मान को चुनाव में शानदार जीत के लिये बधाई 
गौरतलब है कि पंजाब में काफी समय शासन करने वाले शिरोमणि अकाली दल का इस विधानसभा चुनाव में लगभग सफाया हो गया है। शिअद प्रमुख ने कहा, ‘‘शिरोमणि अकाली दल का अध्यक्ष होने के नाते मैं आम आदमी पार्टी, आप की पंजाब इकाई और भगवंत मान समेत उनके नेताओं को विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के लिये बधाई देता हूं।’’
राज्य के गृह मंत्री रह चुके सुखबीर ने कहा, ‘‘मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।’’ गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल इस बार विधानसभा चुनावों में बसपा के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरा था और दोनों दलों को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
Advertisement
Next Article