Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मनुष्य के शरीर के तिल देते हैं शुभ-अशुभ के संकेत

समुद्रशास्‍त्र में शरीर पर तिलों का महत्व विशेष तौर पर बताया गया है। हर इंसान के शरीर पर तिल होते हैं। समुद्रशास्‍त्र के मुताबिक तिलों पर स्टडी करके शुभ और अशुभ

09:38 AM Jun 30, 2019 IST | Desk Team

समुद्रशास्‍त्र में शरीर पर तिलों का महत्व विशेष तौर पर बताया गया है। हर इंसान के शरीर पर तिल होते हैं। समुद्रशास्‍त्र के मुताबिक तिलों पर स्टडी करके शुभ और अशुभ

समुद्रशास्‍त्र में शरीर पर तिलों का महत्व विशेष तौर पर बताया गया है। हर इंसान के शरीर पर तिल होते हैं। समुद्रशास्‍त्र के मुताबिक तिलों पर स्टडी करके शुभ और अशुभ होने का पता चलता है। इंसान के स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में तिल बहुत कुछ बताता है। आज हम आपको शरीर के तिलों के शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में बताएंगे। 
Advertisement

1. होंठ का तिल

जिन व्यक्तियों के होंठ पर तिल होता है उनकी काम में ज्यादा रुचि होती है। 

2. कान पर तिल

कान पर तिल यह बताता है कि इंसान की आयु कम है। 

3. बायीं आंख पर तिल

समुद्रशास्‍त्र में कहा गया है कि बायीं आखं पर तिल अशुभ संकेत देता है। दरअसल जिस व्यक्ति के बायीं आखं पर तिल होता है उनका दांपत्य जीवन सुख भरा नहीं बीतता है। 

4. दाहिने गाल पर तिल

ऐसी मान्यता है कि जिन व्यक्तियों के दाहिने गाल पर तिल होता है उनके जीवन में धनी की कमी नहीं होती है।

5. माथे पर तिल 

समुद्रशास्‍त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के सिर पर तिल होता है वह सौभाग्यशाली होते हैं। वह अपनी जिंदगी में बहुत मान-सम्मान कमाते हैं। 

6. ठोडी पर तिल

ऐसी मान्यता है कि ठोडी पर जिन लोगों का तिल होता है वह अपने जीवनसाथी से बहुत प्रेम करते हैं। 

7. कमर पर तिल

समुद्रशास्‍त्र में कहा गया है कि कमर का तिल शुभ नहीं होता है। कमर पर तिल वाले लोग हमेशा मानसिक परेशानी से सूझते रहते हैं। 

8. नाक पर तिल

ऐसा कहा गया है कि नाक पर तिल वाले लोग सौभाग्यशाली होते हैं और साथ में वह देश और विदेश में बहुत घूमते हैं। 

9. गले पर तिल

जिन लोगों के गले पर तिल होता है वह बहुत भावुक स्वभाव के होते हैं। 

10. दाएं हथेली पर तिल

जिन लोगों के दाएं हथेली पर तिल होता है उन्हें बहुत संपत्ति और धन मिलता है। 

11. सीने पर तिल

जिन लोगों के दाहिनी छाती पर तिल होता है उनके और उनके जीवनसाथी में हमेशा प्यार बना रहेता है। वहीं बांयी तरफ तिल का असर इसके विपरीत होता है। 
Advertisement
Next Article