Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इस दिन से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, इनकम टैक्स समेत कई अन्य विधेयक होंगे पेश

01:28 PM Jul 16, 2025 IST | Shivangi Shandilya

Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस मानसून सत्र में केंद्र की मोदी सरकार आठ नए विधेयक पेश करने की तैयारी में हैं। इनमें मणिपुर में राष्ट्रपति शासन से जुड़ा भी एक विधेयक शामिल है। सरकार मणिपुर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने की तैयारी में हैं। इससे यह स्पष्ट तो हो गया है कि फिलहाल मणिपुर से राष्ट्रपति शासन नहीं हटने जा रहा है। 13 फरवरी से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था। 13 अगस्त तक इसकी समय सीमा है।

इन विधेयकों को पेश होने की चर्चा

इस साल संसद के मानसून सत्र में कई अन्य विधेयकों को पेश करने की खबर है। लोकसभा में मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025, भू-धरोहर स्थल और भू-अवशेष (संरक्षण और रख-रखाव) विधेयक, 2025, खनिज और खान (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2025, राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025, जन विश्वास (संशोधन) विधेयक, 2025, भारतीय प्रबंध संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2025, कराधान कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी विधेयक (संशोधन), 2025 विधेयक पेश किए जाने की संभावना है।

ये विधेयक भी होंगे पेश

इनके अलावा, गोवा विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों का पुनः प्रतिनिधित्व विधेयक, 2024, मर्चेंट शिपिंग विधेयक, 2024, भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2025 और आयकर विधेयक, 2025 को पारित करने के लिए पेश किया जाएगा।

'सदस्य पोर्टल' के माध्यम से

संसद की विधायी शाखा के अनुसार, इस बार सभी सांसदों को 'सदस्य पोर्टल' के माध्यम से समन और सूचनाएं भेजी गई हैं। सभी सांसदों को सत्र के कार्यक्रम और विधायी कार्यक्रम की जानकारी डिजिटल रूप में दी गई है।

ALSO READ:चलती बस में बच्चे का जन्म, फिर प्रेमी शेख संग मिलकर नवजात को फेंका, Maharashtra की घटना सुनकर उड़ जाएंगे होश

Advertisement
Advertisement
Next Article