साल 2020 का यह 1 महीना कर्क राशि वालों के लिए रहेगा बेहद रोमांटिक
कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2020 मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक मामलों में यह साल उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है।
07:13 AM Dec 18, 2019 IST | Desk Team
कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2020 मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक मामलों में यह साल उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। पार्टनर के साथ थोड़ी नोक-झोंक होती रहेगी। इसकी वजह यह है कि इस साल के शुरू में शनि कर्क राशि से सातवें घर में संचार करेंगे। वहीं इस साल गुरु का संचार धनु और मकर राशि में होगा। धनु राशि में गोचररत गुरू आपकी राशि से छठे घर में होने से साल होने से कुछ उतार चढ़ाव होते रहेंगे।
Advertisement
कर सकते हैं प्रेम संबंध स्थापित
आने वाला साल यानी साल 2020 मई तक का समय आपको काफी ज्यादा संयम पूर्वक बिताना चाहिए। इस दौरान प्रेमी से मनमुटाव और कहासुनी जरूर हो सकती है। कुछ लोग इस बीच सामाजिक मर्यादा के विपरीत जाकर प्रेम संबंध स्थापित कर सकते हैं। वहीं जो लोग पहले से प्रेम संबंध में हैं उनकी शादी की बात चल सकती है। आपके प्यार को कामयाब बनाने में आपको अपने परिवार का स्पोर्ट मिलेगा।
होगा लव लाइफ के लिए बेहतर समय
30 मार्च से गुरु और शनि दोनों मकर राशि में संचार करेंगे। इस राशि में गुरु के आने से शनि का विपरीत प्रभाव कुछ कम होगा और 29 जून तक का समय आपके लिए बेहद सुखद होगा। दांपत्य जीवन में तालमेल और प्रेम बढेगा। वहीं संतान के इच्छुक लोगों को इस वक्त खुशखबरी मिल सकती है। यही स्थिति फिर से 20 नवंबर के बाद से रहेगी।
इस महीने आप रहेंगे ज्यादा रोमांटिक
इस साल आपकी राशि में 1 सितंबर से शुक्र का संचार होगा। प्रेम के कारक शुक्र के इस संचार के प्रभाव से इस महीने आपका बर्ताव अचानक से कुछ ज्याद ही रोमांटिक हो जाएगा। आपकी वाक्पटुता और व्यवहार से पार्टनर रोमांचित होगा। जिन भी लोगों के मन में प्रेम का अंकुर फूट रहा है वो प्यार का इजहार भी कर सकते हैं। वहीं जिनका प्रेम संबंध पहले से चल रहा है उनके लिए समय रोमांचक रहेगा। वैसे प्रेमी पर आपका पैसा भी जमकर खर्च होने वाला है। साथ ही उपहार का आदान-प्रदान भी होगा।
कर्क राशि 2020 लव टिप्स
अपनी लव लाइफ को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको इस बात का जरूर ध्यान रखना है कि यदि आपस में लड़ाई झगड़ा हो जाए तब भी आपको एक-दूसरे से बात करनी बंद नहीं करनी है। परेशानियों और बातों को लंबा खींचने की कोशिश बिल्कुल नहीं करें।
अपनी वाणी पर संयम रखें। नए साल से लव लाइफ और मजबूत रिलेशनशीप बनाए रखने के लिए सोमवार को व्रत रखें और मोती पहने। साथ ही शनिवार के दिन जरूरतमंदों को दान करना न भूलें।
Advertisement