W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में पहली अश्वेत महिला जैक्सन के नाम पर लगी मुहर

अमेरिकी संसद की सीनेट ने न्यायाधीश केतनजी ब्राउन जैक्सन को उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश नियुक्त करने पर मोहर लगा दी है। वह अब उच्चतम न्यायालय की पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बन गयी हैं।

03:22 AM Apr 08, 2022 IST | Shera Rajput

जैक्सन के पक्ष में 53 मत पड़े
Advertisement
मतविभाजन में जैक्सन (51) के पक्ष में 53 मत पड़े, जबकि विरोध में 47 मत पड़े। जैक्सन अपीलीय न्यायाधीश रही हैं और उन्हें सघीय पीठ में नौ साल का अनुभव है।
Advertisement
रिपब्लिकन पार्टी के तीन सांसदों को छोड़कर बाकी सीनेटर ने पार्टी लाइन पर मतदान किया।
जैक्सन हाल में सेवानिवृत्त हो रहे न्यायाधीश स्टीफेन ब्रेयर का स्थान लेंगी।
पिछले महीने सीनेट में चार दिनों की सुनवाई के दौरान जैक्सन ने अपने माता-पिता के संघर्ष की कहानी बतायी और कहा कि नागरिक अधिकार कानून बनने के बाद उनका ‘मार्ग’ अपने माता-पिता के मार्ग से अधिक ‘स्पष्ट’ था।
संघीय अपीलीय अदालत की न्यायाधीश जैक्सन (51) थर्गूड मार्शल और क्लेरेंस थॉमस के बाद तीसरी अश्वेत न्यायाधीश होंगी।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×