बिहार में बेलगाम व्यवस्था का नाम है सुशासन-लोजपा(रा)
01:54 PM Mar 26, 2022 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
लोजपा(रामविलास) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाया है।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजू तिवारी जी ने कहा है कि राज्य में अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाआंे को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाजीपुर में जिस तरह से अपराधियों ने फायरिंग कर एक व्याक्ति की हत्या कर दी वह इस बात का प्रमाण है कि राज्य में विधि-व्यवस्था सरकार के नियंत्रण से बाहर हो गयी है और गृह विभाग का भी प्रभार रखनेवाले मुख्यमंत्री जी की इसके प्रति पूरी जिम्मेवारी बनती है।
Advertisement
लोजपा(रा) के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार दिवस कार्यक्रम में भाग लेनेवाले बच्चे घटिया भोजन करने एवं अन्य जरूरी व्यवस्था के अभाव में बीमार पड़ गए। लेकिन मुख्यमंत्री जी उन बच्चों को देखने तक नहीं गए। इससे पूर्व होली के मौके पर जहरीली शराब पीने से तीन दर्जन लोगों की मृत्यु हो गयी लेकिन मुख्यमंत्रीजी का वहां जाना तो दूर उनकी ओर से संवेदना के दो शब्द भी नहीं कहे गए। यह उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है। श्री तिवारी ने कहा कि राज्य में किसान परेशान है मजदूरों का पलायन जारी है तथा रोजगार के लिए पढे़-लिखे नौजवान भटक रहे हैं लेकिन इनकी परेशानी दूर करने के बजाय मुख्यमंत्री जी बिहार दिवस के नाम पर मेगा आयोजन कर करोड़ो रूपये खर्च करवा दिए। उन्होंने कहा कि इससे किसका हित साधन वे कर रहे हैं।
Advertisement