For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बुआ के साथ अवैध संबंध बनाता था भतीजा, भाइयों ने कुल्हाड़ी से काटकर गन्ने के खेत में फैका

उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। हमारे देश में रिश्तों को बड़ा महत्व दिया जाता है। गांवों में तो रिश्तों की एक अलग ही पहचान है। लोग दूर-दूर तक रिश्तों को मानते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक बुआ और भतीजे ने इन रिश्तों को शर्मसार कर दिया है।

08:24 PM Aug 23, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। हमारे देश में रिश्तों को बड़ा महत्व दिया जाता है। गांवों में तो रिश्तों की एक अलग ही पहचान है। लोग दूर-दूर तक रिश्तों को मानते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक बुआ और भतीजे ने इन रिश्तों को शर्मसार कर दिया है।

बुआ के साथ अवैध संबंध बनाता था भतीजा  भाइयों ने कुल्हाड़ी से काटकर गन्ने के खेत में फैका
उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। हमारे देश में रिश्तों को बड़ा महत्व दिया जाता है। गांवों में तो रिश्तों की एक अलग ही पहचान है। लोग दूर-दूर तक रिश्तों को मानते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक बुआ और भतीजे ने इन रिश्तों को शर्मसार कर दिया है।
Advertisement
रिश्ते में युवक की बुआ लगती थी प्रेमिका 
दरअसल, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई और उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मृतक की हत्या का आरोप दो चाचाओं पर है जो रिश्ते में थे। बताया गया कि मृतक का आरोपित की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रिश्ते में वह मृतका की बुआ लगती है। हरदोई के बेनीगंज कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि युवक का शव खेत में पड़ा हुआ है।
बहन के साथ अवैध संबंध बनाते युवक देखा भाइयों ने 
Advertisement
बेनीगंज निवासी 20 वर्षीय रामकुमार की खेत पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव मधापई निवासी मोहित और राहुल नाम के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण बताते हुए आरोपी ने बताया कि रामकुमार का उसकी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रामकुमार और हम रिश्तेदार हैं। मेरी बहन रिश्ते में रामकुमार की बुआ हुआ करती थी। हमने कई बार रामकुमार को उसकी बहन के साथ संबंध बनाने से मना किया था। लेकिन वह नहीं माने। कुछ दिन पहले भी हमने उसे अपनी बहन से मिलते देखा था। इससे रामकुमार की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या की गई है। शव को मारकर खेत में फेंक दिया। भतीजे की हत्या के आरोप में रिश्ते में थे दो चाचा गिरफ्तार दोनों के पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×