Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

वैज्ञानिकों की नई खोज ...अब आइसक्रीम का लुत्फ उसके पिघले बिना देर तक उठा सकेंगे

NULL

02:10 PM Aug 08, 2017 IST | Desk Team

NULL

तोक्यो : आइसक्रीम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है लेकिन पिघलने के डर से आइसक्रीम जल्दी-जल्दी खानी पड़ती है। अब आप आराम से लुत्फ उठाते हुए आइसक्रीम खा सकते है और वह पिघलेगी भी नहीं।

Advertisement

Source

जापान में वैज्ञानिकों ने आइसक्रीम पूरी खाने से पहले उसे पिघलने से रोकने का ‘कूल’ हल निकाला है। कंटेनर से आइसक्रीम निकालने और उसे किसी बाउल या कोन पर रखने के बाद ही वह पिघलने लगती है जिसके कारण लोगों को इसे जल्दी-जल्दी खाना पड़ता है।

Source

जापान में कनजावा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने आइसक्रीम का मेल्टिंग प्वाइंट बढ़ाकर उसका आकार बरकरार रखने का तरीका खोज लिया है। मेल्टिंग प्वाइंट वह तापमान होता है जिस पर कोई ठोस पदार्थ द्रव में पिघलने लगता है। ‘द टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, आइसक्रीम बिना पिघले कमरे के तापमान में तीन घंटे तक रखी जा सकती है।

Source

शोधकर्ताओं ने आइसक्रीम का टेस्ट करने के लिए पांच मिनट तक इस पर हेयर ड्रायर चलाया और वह अपने आकार में ही रही। वैज्ञानिकों ने स्ट्रॉबेरी से निकलने वाले पॉलीफिनोल द्रव के साथ मिलाकर यह आइसक्रीम बनाई है। खबर में कनजावा विश्वविद्यालय की प्रोफेसर तोमिहिसा ओता के हवाले से कहा गया है, ”पॉलीफिनोल द्रव में ऐसे गुण होते हैं जिससे पानी और तेल को अलग करना मुश्किल हो जाता है।”

Source

उन्होंने कहा, ”इस द्रव वाली आइसक्रीम लंबे समय तक अपने मूल आकार में बने रहेगी और जल्दी नहीं पिघलेगी।” यह अनोखी आइसक्रीम चॉकलेट, वनीला और स्ट्रॉबेरी फ्लेवर में उपलब्ध है।

 

Advertisement
Next Article