Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 6 लाख के पार, अब तक 5 लाख से अधिक लोगों ने गंवाई जान

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका 2,685,806 मामलों और 128,061 मौतों की संख्या के साथ दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश है।

09:50 AM Jul 02, 2020 IST | Desk Team

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका 2,685,806 मामलों और 128,061 मौतों की संख्या के साथ दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश है।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर दुनिया में थमने का नाम नहीं ले रहा है और संक्रमितों और मृतकों की संख्या में दिन-प्रतिदन बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना वायरस महामारी के चलते मौतों का वैश्विक आंकड़ा 515,000 से अधिक हो गया है। और इस महामारी से संक्रमितों की संख्या 1.06 करोड़ हो गई है।
Advertisement
विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि गुरुवार की सुबह तक मामलों की कुल संख्या 10,667,217 हो गई, जबकि घातक वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या 515,542 थी। 
सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका 2,685,806 मामलों और 128,061 मौतों की संख्या के साथ दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश है। वहीं ब्राजील दूसरे स्थान पर है, जहां मामलों की संख्या 1,448,753 है और वायरस से हुई मौतों की संख्या 60,632 है। 
सीएसएसई के अनुसार, मामलों की ²ष्टि से रूस तीसरे (653,479) स्थान पर है, और उसके बाद भारत (585,493), ब्रिटेन (314,992), पेरू (288,477), चिली (282,043), स्पेन (249,659), इटली (240,760), मैक्सिको (231,770), ईरान (230,2111), पाकिस्तान (213,470), फ्रांस (202,981), तुर्की (201,098), जर्मनी (195,893), सऊदी अरब (194,225), दक्षिण अफ्रीका (159,333), बांग्लादेश (149,258) और कनाडा (106,288) हैं। वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन (43,991), इटली (34,788), फ्रांस (29,864), मैक्सिको (28,510), स्पेन (28,364), भारत (17,400) और ईरान (10958) हैं। 

मध्यप्रदेश : शिवराज सरकार के कैबिनेट का विस्तार होगा आज, करीब 24 मंत्री ले सकते है शपथ

Advertisement
Next Article