Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दुनियाभर में कोरोना केस 5 करोड़ 20 लाख के पार, मौत का आंकड़ा 13 लाख के करीब

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार अब दुनिया में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 5.2 करोड़ और मौतों की संख्या 13 लाख के करीब हो चुकी है।

12:06 PM Nov 12, 2020 IST | Desk Team

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार अब दुनिया में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 5.2 करोड़ और मौतों की संख्या 13 लाख के करीब हो चुकी है।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) दिन प्रतिदिन तेजी से पांव पसारते जा रहा है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार अब दुनिया में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 5.2 करोड़ और मौतों की संख्या 13 लाख के करीब हो चुकी है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कुल मामले 52,048,827 और मृत्यु संख्या 12,82,796 दर्ज हो चुकी है। 
Advertisement
दुनिया में अमेरिका कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, यहां मामलों की संख्या 1 करोड़ पार करके 1,03,97,400 और मौतों की संख्या 2,41,619 हो चुकी है। 86,83,916 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक 1,28,121 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं ब्राजील 57,47,660 मामलों के साथ तीसरे नंबर पर है। लेकिन मौतों के मामले में ब्राजील दुनिया में दूसरे नंबर पर है, यहां कोरोना के कारण 1,63,368 लोगों की मैात हो चुकी है। 
एक लाख से अधिक मामलों वाले देश फ्रांस (19,14,722), रूस (18,22,345), स्पेन (14,17,709), अर्जेंटीना (12,73,356), यूके (12,60,198) और कोलंबिया (11,65,326) हैं। वहीं 20 हजार से अधिक की मौतों वाले देश मेक्सिको (95,842), यूके (50,457), इटली (42,953), फ्रांस (42,599), स्पेन (40,105), ईरान (39,664), पेरू (34,992), अर्जेंटीना (34,531), कोलंबिया (33,312) और रूस (31,326) हैं। 

जे पी नड्डा ने बिहार चुनाव में जीत का पीएम मोदी और केंद्र की कल्याणकारी नीतियों को दिया

Advertisement
Next Article