Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चीन में कोयला खदान में गैस रिसने की घटना में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर 23 हुई

दक्षिण-पश्चिम चीन की एक कोयला खदान में कार्बन मोनोक्साइड रिसने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई।

03:02 PM Dec 06, 2020 IST | Desk Team

दक्षिण-पश्चिम चीन की एक कोयला खदान में कार्बन मोनोक्साइड रिसने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई।

दक्षिण-पश्चिम चीन की एक कोयला खदान में कार्बन मोनोक्साइड रिसने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई। वहीं एक व्यक्ति को बचा लिया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि यह घटना योगचुआन जिले में स्थित दियाओशुइदोंग कोयला खदान में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हुई। यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर गड्ढे में उपकरणों को नष्ट कर रहे थे और खदान में कार्बन मोनोक्साइड का स्तर अधिक होने से वे वहीं फंस गए। 
Advertisement
खदान में दो महीने पहले ही काम रोक दिया गया था और यह बंद थी। एजेंसी ने रविवार को बताया कि दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। स्थानीय आपात प्रबंधन विभाग ने बताया कि दियाओशुइदोंग कोयला खदान से वर्ष 1975 में खनन शुरू हुआ था और वर्ष 1998 में इसे निजी हाथों में दे दिया गया। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 1,20,000 टन है। 

कृषि कानून के खिलाफ भारत बंद का समर्थन करेगी कांग्रेस, कार्यकर्ता सफल बनाने के लिए करेंगे काम

Advertisement
Next Article