मलेशिया में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई
NULL
11:15 AM Oct 23, 2017 IST | Desk Team
कुआलालंपुर : उत्तरी मलेशिया में भूस्खलन की वजह से जमींदोज़ हुइ दो निर्माणधीन इमारतों के मलबे से बचावकर्मियों को दो और शव मिले हैं। इसी के साथ आपदा में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। दमकल और बचाव अधिकारी मोहम्मद रिज़वान रामली ने बताया कि आज तड़के एक बांग्लादेशी का शव निकाला गया। बचावकर्ता एक मलेशियाई नागरिक का शव निकालने की कोशिश कर रहे हैं जो मलबे में बहुत अंदर फंसा हुआ है। उथरी पेनांग राज्य में शनिवार तड़के हुए भूस्खलन में 49 मंजिला दो निर्माणधीन इमारतें ध्वस्त हो गई थीं।
भूस्खलन में 14 मजदूर दब गए थे जिनमें से तीन को बचा लिया गया। अन्य पीड़ित चीन, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, म्यांमा और बांग्लादेश के हैं।
Advertisement
Advertisement