Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi में जारी रहेगी पुरानी शराब नीति, कैबिनेट ने दी मंजूरी

08:35 AM Jun 28, 2025 IST | Himanshu Negi
Delhi CM रेखा गुप्ता

Delhi में BJP सरकार के सत्ता में आने के बाद कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है। अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा फैसला लेते हुए पुरानी शराब नीति को वर्ष 2026 तक बढ़ा दिया है। बता दें कि यह नीति सिर्फ 30 जून 2025 तक निर्धारित की गई थी लेकिन अब इसे बढ़ाने के लिए मंजूरी मिल गई है। अब 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक पुरनी शराब नीति जारी रहेगी, लगभग 9 महीनों तक यह आबाकारी नीति लागू रहेगी।

लाइसेंस में क्या होंगे बदलाव ?

दिल्ली में शराब नीति लागू करने के बाद आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के अनुसार पहले से मौजूद लाइसेंस में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। बिना बदलाव के ही सभी लाइसेंस को Renew किया जाएगा। लेकिन Renew कराने के लिए शुल्क में जरूरी बदलाव किया जाएगा। बता दें कि एक महीने में लाइसेंस को Renew कराने पर कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा लेकिन दो महीने में लाइसेंस को Renew कराने के लिए 25 प्रतिशत का शुल्क जमा कराना होगा और 60 दिन से अधिक देरी पर 100 प्रतिशत को शुल्क लगाया जाएगा।

उपराज्यपाल से मिली मंजूरी

दिल्ली में शराब नीति और शराब घोटाला चर्चा का विषय रहा है जहां दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल पर शराब घोटाला का आरोप लगा है लेकिन अब CM रेखा गुप्ता सरकार ने वही पुरानी शराब नीति को लागू करने पर फैसला लिया है। इस फैसले को उपराज्यपाल से मंजूरी मिल गई है। अब दिल्ली में 31 मार्च 2026 तक शराब की बिक्री जैसे पहले होती थी वैसी ही होगी।

अस्थाई तौर पर लागू की थी पुरानी नीति

बता दें कि पुरानी आबकारी नीति को अस्थाई तौर पर लागू किया गया था और पहले इसे सिर्फ 30 सितंबर 2025 तक लागू करने का निर्णय लिया गया था लेकिन इसे 31 मार्च 2025 तक बढ़ाया गया और इसके बाद दोबारा 30 जून 2025 तक बढ़ाया गया था। अब दिल्ली में सरकार बदलने पर इस नीति को एक बार 31 मार्च 2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

Also Read: दिल्ली विश्वविद्यालय ने लीड्स विश्वविद्यालय के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

Advertisement
Advertisement
Next Article