Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

"बिदेसिया" नाटक में वर्णित स्त्री- जीवन की पीड़ा आज भी जीवित : रेणु देवी

पटना , (पंजाब केसरी) : उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने आज भोजपुरी के महान लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा

04:35 PM Jul 10, 2022 IST | Desk Team

पटना , (पंजाब केसरी) : उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने आज भोजपुरी के महान लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा

पटना , (पंजाब केसरी) : उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने आज भोजपुरी के महान लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि भिखारी ठाकुर रचित नाटक “बिदेसिया” में वर्णित स्त्री जीवन की पीड़ा आज भी हमारे समाज में जीवित है। उन्होंने कहा कि भिखारी ठाकुर बहुआयामी प्रतिभा के व्यक्ति थे। वे लोक जागरण के संदेश वाहक तथा नारी एवं दलित विमर्श के उद्घोषक होने के साथ साथ लोकगीत, भजन एवं कीर्तन के अनन्य साधक थे। उन्हें एक महान कवि,गीतकार, नाटककार, नाट्य निर्देशक एवं अभिनेता के रूप में जाना जाता है।
Advertisement
रेणु देवी ने आगे कहा कि भिखारी ठाकुर का पूरा रचनात्मक संसार लोकोन्मुख है और उनकी यही लोकोन्मुखता आज भी हमारी भावनाओं,जीवन संघर्षों एवं पीड़ाओं को अत्यंत संतुलन के साथ प्रस्तुत करती है। उनकी इसी अद्भुत साहित्यिक क्षमता के कारण उन्हें “भोजपुरी का शेक्सपीयर” भी कहा जाता है।
Advertisement
Next Article