Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Asaduddin Owaisi: देश की जनता ने एक मजबूत विपक्ष को चुना है- ओवैसी

04:14 AM Jun 05, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Asaduddin Owaisi: लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर NDA  बाजी मारते हुए केंद्र में अपनी सरकार बनाने जा रही है। लेकिन इस बार जनादेश भाजपा से ज्यादा एनडीए के लिए है। इस बार भाजपा को पूर्ण बहुमत नही मिला है। भाजपा को अपने सहयोगी दलों की जरूरत पड़ रही है। पिछले दस सालों में पहली बार एनडीए 300 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। वहीं, 232 सीटों के साथ इंडिया गठबंधन ने इस बार एनडीए को काफी कड़ी टक्कर दी है। जहां दूसरी तरफ 400 पार के नारे दिए जा रहे थे उसी बीच इस प्रकार के प्रदर्शन ने सभी को हैरान कर दिया है। वहीं, अब तक बीजेपी को 240 सीट मिली है।

जीत के बाद ओवैसी का ट्वीट

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, यह चुनाव मोदी के एजेंडे की अस्वीकृति है। भारत के लोगों ने स्पष्ट रूप से एक मजबूत विपक्ष को चुना है और मैं संसद में उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। एआईएमआईएम को फिर से चुनने के लिए हैदराबाद के लोगों को धन्यवाद। मैं अपना काम जारी रखने और यह सुनिश्चित करने का वादा करता हूं कि हैदराबाद की विशिष्ट पहचान सुरक्षित रहे। मैं किशनगंज और औरंगाबाद के लोगों को भी उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। इम्तियाज जलील और अख्तरुल ईमान ने जोशीले अभियान चलाए और इंशाल्लाह भविष्य में उनकी मेहनत रंग लाएगी।

Advertisement

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article