Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लड़कियों की डीपफेक वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार

06:21 PM Nov 25, 2023 IST | Divyanshu Mishra

रांची के एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान की नाबालिग छात्राओं की न्यूड डीपफेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम विवेक शाह है और वह बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है।

HIGHLIGHTS

 

लड़कियों की फोटो को एडिट कर उनके डीपफेक वीडियो बनाए

विवेक ने रांची की आठ लड़कियों की फोटो को एडिट कर उनके डीपफेक वीडियो बनाए थे। इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी युवक का लोकेशन पता कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लड़कियों से दोस्ती करता था और फिर उनकी तस्वीरों को डीपफेक वीडियो में बदल देता था। युवक की इस हरकत का शिकार हुई रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के एक शैक्षणिक संस्थान की कुछ लड़कियां सिटी एसपी राजकुमार मेहता से मिलने पहुंचीं। सभी लड़कियां नाबालिग थीं। उन्होंने शिकायत की कि उनकी तस्वीरों का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हुए न्यूड वीडियो बनाया गया है और उसे सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। रांची पुलिस ने मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लाए गए युवक को जेल भेज दिया है। उसने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस हरकत में और कौन लोग उसके साझेदार हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article