Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नागपुर से अफगानिस्तान वापस भेजे गए व्यक्ति ने ज्वाइन किया तालिबान, बंदूक थामे तस्वीर सामने आई

भारत में अवैध रूप से रह रहे जिस अफगानी नागरिक को इस साल नागपुर से निर्वासित किया गया था, वह तालिबान में शामिल हो गया है और राइफल थामे उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

03:45 PM Aug 20, 2021 IST | Ujjwal Jain

तालिबान ने रविवार को राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ने के बाद काबुल पहुंचकर अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया था। अधिकारी ने कहा, ”नूर मोहम्मद अजीज मोहम्मद (30) बीते दस साल से अवैध रूप से नागपुर में रह रहा था। वह शहर के डिगोरी इलाके में किराए के एक मकान में रहता था।
 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। अंतत: उसे पकड़कर 23 जून को अफगानिस्तान निर्वासित कर दिया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि वह निर्वासन के बाद तालिबान में शामिल हो गया। बंदूक थामे उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। ” 
इससे पहले, जांच के दौरान पुलिस ने पाया था कि वह 2010 में छह महीने के पर्यटक वीजा पर नागपुर आया था। बाद में, उसने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में शरणार्थी का दर्जा देने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसका आवेदन खारिज कर दिया गया। उसकी अपील को यूएनएचआरसी ने भी ठुकरा दिया। तब से वह नागपुर में अवैध रूप से रह रहा था। 
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि नूर मोहम्मद का असली नाम अब्दुल हक है और उसका भाई तालिबान के साथ काम करता था। पिछले साल नूर ने धारदार हथियार के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। 
Advertisement
Next Article