Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जो व्यक्ति संकट में उसके लिए लडऩा ही यथार्थ मानवता है : डा. अरूण कुमार

व्यवहारिक रूप देने का पाठ पढ़ाया जाता है। हम इस पाठशाला के विद्यार्थी रहे हैं इसलिए उनके विचयारों को व्यवहारिक रूप देना मेरा परम कत्र्तव्य है।

07:51 PM Feb 07, 2019 IST | Desk Team

व्यवहारिक रूप देने का पाठ पढ़ाया जाता है। हम इस पाठशाला के विद्यार्थी रहे हैं इसलिए उनके विचयारों को व्यवहारिक रूप देना मेरा परम कत्र्तव्य है।

राजगीर : राजगीर स्थित कन्वेंशन हॉल में राष्ट्रीय समता पार्टी सेक्यूलर के तीन दिवसीय कार्यकत्र्ता प्रशिक्षण शिविर में जहानाबाद के सांसद सह राष्ट्रीय समाजवादी मोर्चा के संयोजक डा. अरूण कुमार ने कहा कि जो व्यक्ति संकट में हो उसके लिए लडऩा ही यथार्थ लोकतंत्र, समाजवाद, मानवता है। जॉर्ज साहब ने लोकतंत्र, समाजवाद को किताबों में नहीं व्यवहारों में जीया। उन्होंने हमेशा मजदूरों, किसानों के लिए लड़ा। जो शैक्षणिक रूप से, आर्थिक रूप से, राजनैतिक रूप से, काफी कमजोर हैं। जॉर्ज साहब का चिंतन हमेशा कमजोर वर्गों का केन्द्र रहा। जॉर्ज साहब ही राष्ट्रीय समता पार्टी से. के आईकॉन है इसलिए हमारा दायित्व है कि हम उनके विचारों को आगे बढ़ायें, उनको व्यवहारों में उतारे। जॉर्ज साहब का संपूर्ण जीवन यह पाठशाला है जहां समाजवाद को व्यवहारिक रूप देने का पाठ पढ़ाया जाता है। हम इस पाठशाला के विद्यार्थी रहे हैं इसलिए उनके विचयारों को व्यवहारिक रूप देना मेरा परम कत्र्तव्य है।

शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज रज्य में जो अराजकता है वह साधन के अभ्भव में नहीं नैतिक बल का अभाव है। नीतीश जी नैतिकता खो चुके हैं। साधन साध्य नहीं, साध्य ही सख्त विचार दृढ़ संकल्प की जरूरत है। नीतीश जी के शासनकाल में पानी, हवा, कानून, राजनीति सभी संक्रमित हो चुका है। लोग हर जगह परेशान हैं। खुलेआम हत्या, बलात्कार, चोरी डकैती हो रहा है जिसमें प्रशासन फेल है। आज देश में संपूर्ण धन का 90 प्रतिशत हिस्सा मात्र 6 प्रतिशत लोगों के पास सुरक्षित ळै। इस सिथति में मजदूरों, किसानों का कल्याण की कल्पना मात्र दिवा स्वप्न है। बिहार में शराबबंदी का नियम लागू है लेकिन शराब की होम डिलिवरी हो रहा है। स्कूल के बच्चे भी इसके शिकार हो रहे हैं। नौकरी का अभाव है यह धन कमान का शॉटकट रास्ता है। इसलिए विद्यार्थी शराब के रोजगार धंधा का शिकार बन रहे हैं। हमारी पार्टी में जो शराब ग्रहण करेगा उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित होना पड़ेगा और पार्टी से भी निष्कासित किया जायेगा। हमारी पार्टी जॉर्ज के विचार को व्यवहारिक रूप देखने को कटिबद्ध है। यही हमारी प्राथमिकता है।

Advertisement
Advertisement
Next Article