For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शख्स ने पहनी साड़ी, लोगों ने पूछा तो दिया ऐसा जवाब कि सुनकर उड़े लोगों के होश

10:17 AM Feb 09, 2024 IST | Khushboo Sharma
शख्स ने पहनी साड़ी  लोगों ने पूछा तो दिया ऐसा जवाब कि सुनकर उड़े लोगों के होश

Man In Saree Viral : भारत में लोग क्या पहन सकते हैं और क्या नहीं, इसके बारे में कोई नियम-कानून नहीं हैं। इसका मतलब यह है कि कोई भी अपनी इच्छानुसार कपड़े पहन सकता है। इसी वजह से कभी-कभी लोग ऐसे कपड़े पहनते हैं जो हमें अलग या अजीब लगते हैं। हाल ही में दिल्ली मेट्रो में अजीबोगरीब कपड़े पहने एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हुआ था।

अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का साड़ी पहने हुए दिखाई दे रहा है। लेकिन जिस तरह से वह बता रहा हैं कि उन्होंने इसे पहनना क्यों चुना, उसे सुनकर कुछ लोग हैरान हैं। यह वीडियो (Man In Saree Viral) सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खूब खींच रहा है।

वायरल हुआ ये वीडियो

Courtsey : वायरल वीडियो को एक्स पर @Gul1u_777 नाम से पोस्ट किया गया

सोशल मीडिया पर कई लोग जो वीडियो देख रहे हैं, उसमें एक लड़का है जो पारंपरिक भारतीय पोशाक साड़ी पहने हुए दिखाई दे रहा है। वह इसे इतने अच्छे से पहनता है कि दूर से देखने पर वह बिल्कुल लड़की जैसा दिखता है। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल नामक एक विशेष कार्यक्रम में, किसी ने लड़के को साड़ी (Man In Saree Viral) में देखा और उससे पूछा कि उसने यह क्या पहना है। लड़के ने उत्तर दिया कि उसने साड़ी पहनी हुई है, जो एक प्रकार का भारतीय परिधान है जिसे किसी परिचय की जरुरत नहीं है क्योंकि यह बहुत फेमस है।

उन्होंने यह भी कहा कि कपड़े से इंसान की पहचान नहीं होनी चाहिए. उसके दिल से होनी चाहिए। इस पर सवाल पूछने वाले शख्स ने कहा कि आमतौर पर महिलाएं ही साड़ी पहनती हैं। इसके जवाब में लड़का रामायण, महाभारत और पुराने शास्त्रों का हवाला (Man In Saree Viral) देने लगता है। लड़के की यह बातें सुनकर सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं।

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

Man In Saree Viral
Man In Saree Viral

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Gul1u_777 नाम के अकाउंट (Man In Saree Viral) से पोस्ट किया गया हैं। इसे लगभग 2,00,000 से ज्यादा लोगों ने अब तक देखा है। लोग वीडियो पर दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'अपने बच्चों को इन छुट्टियां ओ से दूर रखें नहीं तो सब बर्बाद कर देंगे तनातनी इंदू' एक और यूजर ने लिखा है 'शिखंडी है या पाखंडी?' एक अन्य यूज़र ने कमेंट किया है ' बस अब तो विश्व गुरु बनने ही वाले हैं।'

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushboo Sharma

View all posts

Advertisement
×