Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आ गया 200 MP कैमरा वाला फोन, Xiaomi 15 Ultra के सभी फीचर्स जानें

श्योमी अपने नए फोन में 200 मेगा पिक्सल का कैमरा दे रहा है। फोन जनवरी में लॉन्च हो सकता है। हाल में इसके स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं।

02:27 AM Dec 05, 2024 IST | Ranjan Kumar

श्योमी अपने नए फोन में 200 मेगा पिक्सल का कैमरा दे रहा है। फोन जनवरी में लॉन्च हो सकता है। हाल में इसके स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं।

श्योमी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 15 में एक और फोन लॉन्च कर रही है। कंपनी श्योमी 15 अल्ट्रा ( Xiaomi 15 Ultra) को लॉन्च करने वाली है। फोन जनवरी में लॉन्च हो सकती है। फोन लॉन्च से पहले अफवाहों की वजह से सुर्खियों में है। अब जाने-माने टिप्स्टर के जरिए फोन के मेन स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। यह फोन Xiaomi 14 Ultra का सक्सेसर होगा। माना जा रहा कि इस स्पेसिफिकेशंस को यह अपग्रेडेड वर्जन में आएगा।

6.73 इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले होगा

चीन के जाने-माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि फोन में 6.73 इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले रहेगा, जो 1440 x3200 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। टिप्स्टर के अनुसार कंपनी कैमरे में काफी अपग्रेड कर सकती है।

दूसरा कैमरा होगा 50MP

इसमें रियर में 1 इंच सेंसर वाला मेन कैमरा मिल सकता है। इसमें f/1.63 अपर्चर होगा। मेन सेंसर के जरिए फोन लो लाइट में डिटेल्ड शॉट्स ले सकेगा। दूसरा कैमरा 50MP का टेलीफोटो जूम लेंस होगा। तीसरा सेंसर 200MP का 100mm पेरिस्कोप लेंस हो सकता है। यह 4.3x जूम के साथ आ सकता है।

9.2 एमएम हो सकती है मोटाई

टिप्स्टर के मुताबिक फोन की बैटरी 5500 से 5800mAh रह सकती है। वैसे, कई कंपनियां 6000mAh या उससे ज्यादा बड़ी बैटरी दे रही हैं। फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिल सकता है। श्योमी 15 अल्ट्रा ( Xiaomi 15 Ultra) की मोटाई 9.2mm हो सकती है। वजन 220 ग्राम रह सकता है।

Advertisement
Advertisement
Next Article