टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

ब्रिटेन की महारानी ने पति प्रिंस फिलिप के निधन के बाद शाही कामकाज किया शुरू

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने पति एवं ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप के निधन के चार दिन बाद शाही दायित्वों का निर्वहन करना शुरू कर दिया है।

12:42 AM Apr 15, 2021 IST | Shera Rajput

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने पति एवं ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप के निधन के चार दिन बाद शाही दायित्वों का निर्वहन करना शुरू कर दिया है।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने पति एवं ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप के निधन के चार दिन बाद शाही दायित्वों का निर्वहन करना शुरू कर दिया है। 
महारानी (94) ने शाही परिवार के प्रमुख सहायक अर्ल पील ने लॉर्ड चैम्बरलेन के पद से सेवानिवृत्ति की औपचारिक घोषणा की। एलिजाबेथ ने उनसे मंगलवार को मुलाकात की। लॉर्ड चैम्बरलेन शाही राजकाज में सबसे वरिष्ठ अधिकारी का पद होता है। 
गत शुक्रवार को फिलिप के निधन के बाद ब्रिटेन में राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है और शाही परिवार दो सप्ताह के लिए शोक मना रहा है। 
शाही परिवार के एक अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्य ‘‘परिस्थितियों के हिसाब से उचित’’ कामकाज करते रहेंगे। 
इस सप्ताहांत एलिजाबेथ के बेटे प्रिंस एंड्रयू ने कहा कि उनके पिता के निधन से उनकी मां के जीवन में ‘‘बहुत खालीपन’’ आ गया है। 
अर्ल पील को फिलिप के अंतिम संस्कार से जुड़ा कामकाज संभालना था जिसे ऑपरेशन फॉर्थ ब्रिज नाम दिया गया। 
पूर्व एमआई5 खुफिया प्रमुख बारोन पार्कर एक अप्रैल से नए लॉर्ड चेम्बरलेन होंगे और शनिवार को होने वाले अंतिम संस्कार का पूरा कार्यभार वह ही संभालेंगे। 
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के कारण अंतिम संस्कार समारोह में केवल 30 लोग ही मौजूद रहेंगे जिनमें महारानी के परिवार के करीबी सदस्य शामिल होंगे। साथ ही शाही परिवार के सदस्य मास्क पहनेंगे और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करेंगे। 
बकिंघम पैलेस द्वारा जारी योजनाओं के मुताबिक ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का ताबूत लैंडरोवर कार से चैपल लाया जाएगा। इस कार में ताबूत रखने के लिए विशेष बदलाव किए गए हैं। 
उनके बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स और शाही परिवार के सदस्य शवयात्रा में पैदल भाग लेंगे। 
प्रिंस हैरी अपने दादा के अंतिम संस्कार के लिए अमेरिका से विमान के जरिए पहुंचे हैं। उन्होंने और उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम ने अपने दादा को श्रद्धांजलि देते हुए एक बयान जारी किया है जिसमें ब्रिटेन के इतिहास में अब तक सबसे लंबे समय तक राजा रहे फिलिप की सेवा का जिक्र किया गया है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article