W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

लंदन में महारानी के आठ पोते-पोतियां ताबूत के पास मौजूद रहे

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सभी आठ पोते-पोतियां शनिवार को उनके ताबूत के आसपास मौजूद रहे। ताबूत की ‘लाइंग-इन-स्टेट’ परंपरा के दौरान उपस्थित इन सभी लोगों ने दिवंगत महारानी के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

01:59 AM Sep 18, 2022 IST | Shera Rajput

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सभी आठ पोते-पोतियां शनिवार को उनके ताबूत के आसपास मौजूद रहे। ताबूत की ‘लाइंग-इन-स्टेट’ परंपरा के दौरान उपस्थित इन सभी लोगों ने दिवंगत महारानी के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

लंदन में महारानी के आठ पोते पोतियां ताबूत के पास मौजूद रहे
Advertisement
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सभी आठ पोते-पोतियां शनिवार को उनके ताबूत के आसपास मौजूद रहे। ताबूत की ‘लाइंग-इन-स्टेट’ परंपरा के दौरान उपस्थित इन सभी लोगों ने दिवंगत महारानी के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
Advertisement
इसके साथ ही हजारों की संख्या में लोग लंदन में सर्द रात की परवाह नहीं करते हुए महारानी के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच, अधिकारियों ने शनिवार को चेतावनी दी कि उन्हें 16 घंटे इंतजार करना पड़ सकता है।
Advertisement
बड़ी संख्या में लोग संसद के वेस्टमिंस्टर हॉल में महारानी को अंतिम विदाई देना चाहता हैं, जहां उनका ताबूत रखा गया है। बुधवार को हॉल में पहली बार लोगों को प्रवेश दिये जाने के बाद से भीड़ बढ़ती जा रही है। हॉल से लेकर साउथवार्क पार्क के आसपास तक कम से कम आठ किमी लंबी कतार लगी हुई है।
Advertisement
लोगों के धैर्य का सम्मान करते हुए महाराजा चार्ल्स तृतीय और उनके सबसे बड़े बेटे राजकुमार विलियम ने इंतजार कर रहे लोगों को धन्यवाद देने के लिए शनिवार को अघोषित दौरा किया।
शाही परिवार के दो वरिष्ठ सदस्यों ने लाम्बर्थ ब्रिज के पास लगी काफी लंबी कतार में शामिल लोगों से हाथ मिलाया और धन्यवाद दिया।
बाद में महारानी के सभी नाती पोते उनके ताबूत के पास खड़े हुए। चार्ल्स के बेटे विलियम और राजकुमार हैरी तथा राजकुमारी ऐन के बच्चे जारा टिंडआल और पीटर फिलिप्स इसमें शामिल हुए। भीड़ में शामिल लोगों ने संवेदना जताई और चार्ल्स के करीब पहुंचने के लिए अवरोधकों को धकेल दिया।
देर रात, स्वयंसेवियों ने कतार में मौजूद लोगों को कंबल और चाय बांटी क्योंकि तापमान घट कर छह डिग्री सेल्सियस पर आ गया था।
लंदन के क्रिस हर्मन ने कहा, ‘‘यह (शुक्रवार की रात) एक सर्द रात थी। लेकिन हमारे पास शानदार साथी थे। नये दोस्तों से मिला। मैं महारानी के लिए धरती के आखिरी छोर तक जाउंगा।’’
मध्य इंग्लैंड से आए साइमन हॉपकिंस ने इसे एक तीर्थयात्रा जैसा बताया।
इस बीच, शुक्रवार रात पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश कर रहा था।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×