Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इंडिया गठबंधन के द्वारा आयोजित रैली पूरी तरह से फ्लॉप - राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश

09:39 PM Apr 21, 2024 IST | Ayush Raj

Lok Sabha Election 2024: झारखंड में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने रविवार को जगन्नाथ मैदान धुर्वा में‘ इंडिया गठबंधन के द्वारा आयोजित रैली को पूरी तरह से फ्लॉप बताया। उन्होंने आज कहा कि राज्य की जनता ने इंडी गठबंधन में शामिल दलों को एक प्रकार से नकार दिया है। झारखंड़ की वर्तमान सरकार ने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने के बाउजूद भी रैली को सफल नही कर सकी।

दीपक प्रकाश से कहा कि

श्री प्रकाश ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे‘अपने राजनीतिक परिवारों को बचाने’का प्रयास कर रहे विपक्षी दलों की यह कोशिश फेल हो गयी। इन लोगों का दावा था कि रैली में 5 लाख लोग आएंगे जो पूरी तरह से एक कोरी कल्पना मात्र साबित हुई। श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो, राजद,आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने देश और राज्य के लोगों को धोखा देने और लूटने का काम किया है।

यह भी पढ़ें.. Gujarat News: कांग्रेस उम्मीदवार को नहीं मिला एक भी प्रस्तावक

सोरेन सरकार पर कसा शिकंजा

झारखंड़ की जनता इस घपले,लूट और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को अच्छी तरह से पहचान चुके हैं इसलिये राज्य की जनता अपने आपको इस रैली से दूर रखा। इस रैली ने यह साफ कर दिया है कि लोकसभा के चुनाव में इंडी गठबंधन की क्या हश्र होने वाली है। इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता भी अपने दल के नेताओं से नाराज हैं जिसका जीता जागता सबूत कांग्रेस के सीएलपी नेता के भाषण देने के दौरान कांग्रेस एवम राजद के कार्यकर्ताओं के बीच जिस प्रकार से मार पीट हुई वह पूरी कहानी को बयां करने के लिए काफी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article