Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इस शख्स के बीच में आने की वजह से टूट गयी थी धोनी और दीपिका की लवस्टोरी

NULL

07:24 PM Oct 27, 2017 IST | Desk Team

NULL

आजकल रिश्ते टूटते और बनते देर नहीं लगती और खासकर जब बात सेलिब्रिटीज की हो तो ये आंकड़ा चौकाने वाला होता है। आपने कई बड़े फिल्म सितारों के एक से ज्यादा रिलेशनशिप्स के बारे में तो सुना ही होगा और इस मामले में हमारे क्रिकटर्स भी ज्यादा पीछे नहीं है। हाल ही में हुए एक खुलासे में महेंद्र सिंह धोने और दीपिका पादुकोण के रिश्ते को लेकर अहम् बाते सामने आयी जिसमे पता लगा की किस वजह से ये दोनों अलग हो गए थे।

Advertisement
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण एक वक्त रिलेशनशिप में थे ये ख़बरें मीडिया में काफी सुर्ख़ियों में भी रही थी। आज भले ही दीपिका बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हो पर उस वक्त वो बॉलीवुड में खुद को स्थापित करने के लिए काफी स्ट्रगल कर रही थी। ये बात है साल 2007 की और इस वक्त महेंद्र सिंह धोनी का करियर शानदार चल रहा था।

बताया जाता है की एक पार्टी के दौरान मुलाक़ात होने के बाद दीपिका और धोनी एक दुसरे के बेहद करीब आ गए थे। अपने रिश्ते को लेकर इन दोनों ने कभी खुलकर नहीं बोला पर इनके अफेयर के बारे में चर्चा खूब हुई।

ये भी कहा जाता है की दोनों इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस भी थे पर इसी बीच इन दोनों के बीच में एक ऐसे शख्स की एंट्री हुई की धोनी को दीपिका से किनारा करना पड़ गया। बताया गया है की दोनों के बीच महेंद्र सिंह धोनी के सबसे अच्छे दोस्त युवराज सिंह आ गए थे।

अब युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्तों की बाते मीडिया पर शेयर होने लगी थी हद तो तब हो गयी जब दीपिका युवराज सिंह को चीयर करने जयपुर के स्टेडियम पहुँच गयी थी इसके बाद कई बार युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण को एक साथ देखा गया था।

इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने दीपिका पादुकोण से अपनी दूरी बना ली और अपना पूरा ध्यान टीम इंडिया की कप्तानी पर लगा दिया था। हालाकि युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण का रिश्ता भी लम्बा नहीं चल सका था।

Advertisement
Next Article