Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लुधियाना में RSS कार्यकर्ता की सरेराह गोलीमार हत्या, शाखा से लौट रहे थे घर

NULL

10:23 AM Oct 17, 2017 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़ : पंजाब के लुधियाना में आरएसएस के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरएसएस के कार्यकर्ता रविंदर गोसाई आज सुबह शाखा में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी उनपर अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के पास ही हमला कर दिया। गोली लगने के बाद रविंदर गोसाई की मौके पर ही मौत हो गई. रविंदर गोसाई की उम्र 60 साल थी।

 

अब तक पता नहीं चल पाया है कि रविंदर गोसाई को गोली किसने मारी और इसके पीछे की वजह क्या थी। हमलावर बाइक पर सवार थे और उन्होंने रविंदर गोसाई पर कई राउंड फायरिंग की। हमलावर गोली मारने के बाद फरार होने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है कि सुबह का वक़्त होने के वजह से मौके पर सन्नाटा था और लोगों की आवाजाही कम थी। इस वजह से हमलावर को देखा भी नहीं जा सकता।

इससे पहले केरल के सीएम पी विजयन के गृह जिले कन्नूर में एक बार फिर एक आरएसएस कार्यकर्ता पर हमला हुआ था। जख्मी आरएसएस कार्यकर्ता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लंबे अरसे से कन्नूर बीजेपी-आरएसएस और लेफ्ट कार्यकर्ताओं के खूनी संघर्ष का केंद्र बना हुआ है। थालसेरी के नजदीक मुझुप्पिलांगद में कथित सीपीएम कार्यकर्ताओं ने एक आरएसएस कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

बता दें कि केरल और देश के दूसरे इलाकों में आरएसएस कार्यकर्ताओं पर होने वाली हिंसा के खिलाफ बीजेपी जन रक्षा रैली निकाल रही है। इस रैली का आज केरल में आखिरी दिन है।

Advertisement
Advertisement
Next Article