Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रूसी राजदूत ने अमेरिका पर दिया बयान, यूक्रेन को लेकर झूठे आरोप लगा रहा है यूएस

रूस और यूक्रेन के बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका में रूसी राजदूत अनातोली एंटोनोव ने आरोप लगाया है कि

03:34 PM Jan 21, 2022 IST | Desk Team

रूस और यूक्रेन के बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका में रूसी राजदूत अनातोली एंटोनोव ने आरोप लगाया है कि

रूस और यूक्रेन के बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका में रूसी राजदूत अनातोली एंटोनोव ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा गारंटी वार्ता में बाधा डालने के लिए यूक्रेन के खिलाफ रूस के कथित दुष्प्रचार अभियान के बारे में वाशिंगटन झूठी जानकारी फैला रहा है। रूसी दूतावास की ओर से गुरुवार देर रात को किए गए ट्वीट में एंटानोव के हवाल से कहा गया कि, कुछ घंटों में अमेरिकी विदेश विभाग ने तीन दस्तावेज प्रकाशित किए ताकि रूस के अधिकारियों और स्टेट मीडिया को फंसाया जा सके। हम कुछ नया नहीं देख रहे हैं। 
Advertisement
बिना साक्ष्य के आरोपों को दोहरा रहा है अमेरिका : रूसी राजदूत 
राजदूत अनातोली ने कहा अमेरिका बिना साक्ष्य के आरोपों को दोहरा रहा है और मौजूदा घटनाक्रम को झूठ का अभियान बता रहा है। उन्होंने कहा, यह एक और बात है जो सबसे ज्यादा हैरान करती है। जिनेवा में रूसी और अमेरिकी विदेश मंत्रालयों के प्रमुखों की आगामी बैठक की पूर्व संध्या पर हमारे सहयोगी मौखिक हस्तक्षेप के पैमाने का सहारा ले रहे हैं।
मीडिया आउटलेट्स का उपयोग कर रही हैं रूसी सेवाएं : अमेरिका 
गौरतलब है कि गुरुवार को एक अमेरिकी वरिष्ठ अधिकारी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि रूसी सुरक्षा सेवाएं देश के मीडिया आउटलेट्स का उपयोग कर रही हैं – जिनमें आरटी, स्पुतनिक और आरआईए नोवोस्ती शामिल हैं ताकि यूक्रेन को झूठे तौर पर एक हमलावर के रूप में पेश किया जा सके।
Advertisement
Next Article