W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'लोकसभा चुनाव का सातवां चरण BJP को 400 पार ले जाएगा', केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा दावा

07:41 AM May 30, 2024 IST | Yogita Tyagi
 लोकसभा चुनाव का सातवां चरण bjp को 400 पार ले जाएगा   केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा दावा
Advertisement

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव का सातवां चरण भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सीटों की संख्या को 400 के पार ले जाने वाला है। बुधवार को अनुराग ठाकुर ने कहा, ''छह चरणों में भाजपा रिकॉर्ड संख्या में सीटें जीत रही है और सातवां चरण उसे 400 के पार ले जाने वाला है। मैं लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं।" भाजपा ने अपने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सहयोगियों के साथ मौजूदा लोकसभा चुनावों में 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि लोग सरकार में स्थिरता और निरंतरता तथा ईमानदार और मजबूत नेतृत्व को महत्व देते हैं।

  • अनुराग ठाकुर ने कहा कि 7वां चरण BJP को 400 के पार ले जाने वाला है
  • छह चरणों में भाजपा रिकॉर्ड संख्या में सीटें जीत रही है- अनुराग ठाकुर
  • भाजपा ने लोकसभा चुनावों में 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है

PM मोदी ने अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाया- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा, "देश के लोग जानते हैं कि स्थिरता और निरंतरता देश के लिए क्यों महत्वपूर्ण है और ईमानदार और मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता क्यों है।" देश की आर्थिक स्थिति में सुधार के बारे में बोलते हुए, वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, "लोग जानते हैं कि PM मोदी ने हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाया है और अब वह अगले पांच वर्षों में हमारे देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की राह पर हैं।"

विपक्ष पर किया कटाक्ष

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा, "कांग्रेस जो 60 साल में नहीं कर सकी, वह पीएम मोदी ने 10 साल में कर दिखाया।" इससे पहले अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी के 47 डिग्री तापमान में रोड शो कर सकते हैं, लेकिन खराब स्वास्थ्य के बहाने जमानत मांग रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×