Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

संक्रांति से पहले कड़ाके की ठंड ने मचाया आतंक, कोहरे की चादर में गुम हुई दिल्ली, विजिबिलिटी भी कम

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा और सात बजे दृश्यता कम होकर 100 मीटर तक रह गयी।

10:52 AM Jan 13, 2022 IST | Desk Team

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा और सात बजे दृश्यता कम होकर 100 मीटर तक रह गयी।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा और सात बजे दृश्यता कम होकर 100 मीटर तक रह गयी। शहर में न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में सुबह 7 बजे घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होकर 100 मीटर तक दर्ज की गयी। पालम में गुरुवार को सुबह साढ़े 4 बजे के बाद घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर और 100 मीटर के बीच रही।
Advertisement
संक्रांति से पहले कोहरे में डूबी दिल्ली 
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने कहा, ‘‘शहर में मुख्यत: आसमान साफ रहेगा और मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा।’’ उन्होंने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत रही।
कोहरे के कारण ट्रैन हुई लेट 
अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में भी देरी हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार की सुबह वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही और एक्यूआई सुबह नौ बजे 290 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में एक्यूआई 219, गाजियाबाद में 296, गुरुग्राम में 220, ग्रेटर नोएडा में 294 और नोएडा में 253 दर्ज किया गया।
खराब श्रेणी में रहा AQI
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण की संख्या 22 करोड़ के पार, पिछले 24 घंटों में 13,681 नए मामले

Advertisement
Next Article