For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

होली के बहाने मनचलों ने की शर्मनाक हरकत , गुस्साई छात्राओं ने किया दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में विरोध-प्रदर्शन

NULL

04:47 PM Mar 01, 2018 IST | Desk Team

NULL

होली के बहाने मनचलों ने की शर्मनाक हरकत   गुस्साई छात्राओं ने किया दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में विरोध प्रदर्शन

भले ही होली एक समय रंग और मस्ती का त्योहार हुआ करता था लेकिन आज कुछ हुड़दंगियों की वजह से होली डर का त्योहार बन गया है। आपको बता दे कि दिल्ली में होली से ठीक पहले महिलाओं को परेशान करने की कई घटनाएं एक के बाद एक सामने आ रही हैं। दिल्ली में होली से पहले डीयू की छात्राओं पर वीर्य से भरे गुब्बारे फेंकने जैसी घटनाएं देखने से तो यही लगता है।

वही , इस घटना को लेकर गुरुवार को दिल्ली पुलिस हेडक्वॉर्टर पर भारी संख्या में डीयू की छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में छात्राओं के साथ-साथ कई कॉलेजों की टीचर भी शामिल थीं

बता दे कि 24 फरवरी को दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक छात्रा पर वीर्य से भरा गुब्बारा फेंका गया। जब इस घटना को उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो होली और हुड़दंगई की एक घिनौनी तस्वीर सामने आई। लड़कियों पर वीर्य से भरे गुब्बारे फेंकना का ये पहला मामला नहीं था, कुंठित मानसिकता के लोग सालों से ऐसा करते आ रहे हैं।

छात्रा का आरोप है कि वो बस में थी तभी कुछ लोगों ने बाहर से वीर्य से भरे गुब्बारे उसे मारे। छात्रा का कहना है कि इस तरह से एक अजनबी का गुब्बारा मारना अस्वीकार्य है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विरोध कर रही डीयू की छात्राओं ने कहा कि महिलाओं के लिए दिल्ली को सुरक्षित कहने वाली पुलिस सुरक्षा नहीं दे पा रही है। लोग भी तमाशबीन बने रहते हैं। साथ ही छात्रों ने इस मामले पर सख्त कार्रवाई और आरोपियों के गिरफ्तार करने की मांग की है।

वहीं इससे पहले , डीयू के लेडी श्री राम कॉलेज की एक छात्रा के साथ भी यही मामला सामने आया था। कॉलेज में पढ़ने वाली फर्स्ट इयर की छात्रा ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। इस घटना के खिलाफ लड़कियों ने #MyWhiteKurta के साथ अपने-अपने साथ हुई इस तरह की घटनाओं को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×