Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सोने की चमक हुई मजबूत, दर्ज कि गई 107 रूपये की बढ़ोत्तरी, चांदी में इतने रूपये के साथ उछला

विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 107 रुपये बढ़कर 54,222 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

08:24 PM Dec 16, 2022 IST | Desk Team

जानकारी के मुताबिक इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 54,115 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 120 रुपये के नुकसान के साथ 68,001 रुपये प्रति किलोग्राम रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, घरेलू बाजार में सोने की कीमत को कमजोर रुपये से समर्थन मिला। एशियाई कारोबार में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोने की कीमतों में तेजी रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,783.80 डॉलर प्रति औंस पर था। जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.07 डॉलर प्रति औंस पर रही। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘गिरावट के बाद सोने की कीमत में स्थिरता है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर के मामले में आक्रामक रुख के संकेत के साथ इसमें साप्ताहिक आधार पर गिरावट आ सकती है…।’’
Advertisement
Next Article