Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सिपाही ने पीआरडी जवान का सिर फोड़ा, मौत

उत्तराखंड में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के एक जवान की नागरिक पुलिस के आरक्षी (कांस्टेबल) ने बुरी तरह पिटाई कर दी। जवान को गम्भीर अवस्था में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।

11:32 PM Jun 09, 2022 IST | Desk Team

उत्तराखंड में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के एक जवान की नागरिक पुलिस के आरक्षी (कांस्टेबल) ने बुरी तरह पिटाई कर दी। जवान को गम्भीर अवस्था में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के एक जवान की नागरिक पुलिस के आरक्षी (कांस्टेबल) ने बुरी तरह पिटाई कर दी। जवान को गम्भीर अवस्था में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक है। घटना के बाद जिले के पीआरडी जवान हड़ताल पर चले गये हैं।
Advertisement
रात नौ बजे करीब हुआ दोनों के बीच झगड़ा 
विश्वस्त सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग थाने में बुधवार रात करीब नौ बजे बैरिक में कांस्टेबल दीपक चन्द सिरोही और पीआरडी जवान शूरवीर लाल टम्टा के बीच झगड़ा हुआ।
शराब के नशे में धुत्त था आरोपी कास्टेंबल 
जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में धुत्त कांस्टेबल ने जवान से पानी लाने को कहा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद सिरोही ने टम्टा की पिटाई की और हैलमेट से पीआरडी जवान के सिर पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है।पीआरडी के अन्य जवानों और स्थानीय लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे एम्स भेज दिया गया। जंहा उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया हैं 
 घटना के आक्रोश में पीआरडी जवानों हड़ताल शुरू की 
वहीं, घटना से आक्रोशित पीआरडी जवानों ने हड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही, आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने फोन पर एक समाचार एजेंसी को घटना की पुष्टि करते हुए दावा किया कि पीआरडी जवान हड़ताल से वापस आ गए हैं और आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
 
 
Advertisement
Next Article