Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आइफा 2022 में शिरकत करते नज़र आये सितारे, जाने किसने जीता बेस्ट एक्टर का अवार्ड

बॉलीवुड का सबसे प्रेस्टीजियस अवार्ड फंक्शन माने जाना वाला अवार्ड शो आइफा 2022 अबू धाबी में 2 दिन तक ऑर्गनाइज़ किया गया। कोरोना की वजह से लगभग 2 साल बाद बॉलीवुड में किसी अवार्ड फंक्शन को ऑर्गनाइस किया गया।

12:17 PM Jun 05, 2022 IST | Desk Team

पेंडेमिक की वजह से डिले हुए इस शो में बॉलीवुड के सितारों का मेला लगा। आइफा का ये 22वां संस्करण है।  शो में बॉलीवुड सितारों ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया। अभिषेक बच्चन से लेकर शाहिद कपूर, अनन्या पांडेय, सारा अली खान और टाइगर श्रॉफ तक।  सभी ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी। 
आइफा के इस साल के शो को मेगा स्टार और सबसे जबरदस्त होस्ट सलमान खान ने अपनी मेज़बानी से चार चाँद लगा दिए। सलमान खान के अलावा शो को रितेश देशमुख और मनीष पॉल ने भी होस्ट किया। अवार्ड में शिरकत करने वाले हर सितारे ने अपनी मौजूदगी से शो को चमका दिया।  वही कुछ सितारों ने इस शो में बाज़ी मार ली। 
 जी हां शो में कृति सेनोन और विक्की कौशल ने बेस्ट एक्टर्स का अवार्ड अपने नाम किया।  कृति सेनोन को मिमी में किये गए उनके काम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और विक्की कौशल को फिल्म सरदार उद्धम सिंह के लिए बेस्ट एक्टर का ख़िताब हासिल हुआ। 
पिछले साल सिद्धार्थ मल्होत्रा और किआरा आडवाणी की फिल्म शेरशाह को आइफा में इस साल सबसे ज्यादा अवार्ड मिले और साल की सबसे सफल फिल्म का ख़िताब भी शेरशाह फिल्म ने जीता। 
इसके अलावा शेरशाह के लिए असीस कौर को बेस्ट फीमेल सिंगर फॉर रातां लाम्बिया गाने के लिए और बेस्ट मेल सिंगर भी इसी फिल्म के गाने के लिए जुबिन नौटियाल को मिला। 
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को उनकी पहली फिल्म ‘तड़प’ के लिए बेस्ट डेब्यू मेल एक्टर का अवार्ड मिला तो वही बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड मिला शर्वारी वाघ को उनकी पहली फिल्म ‘बनती और बबली 2’ के लिए दिया गया। 
आइफा की ये शाम काफी यादगार रही। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री जुड़ा हर कलाकार यहाँ पहुंचा और अवार्ड शो पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराइ।  कुछ लोगो को उनके कमल के प्रदर्शन के लिए अवार्ड मिला तो कुछ ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर दिया। 
Advertisement
Next Article