W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra ने जिस राज्य में बिताया अपना बचपन, आज उसी जगह से एक्ट्रेस को लगता है डर

3 साल बाद भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी यूपी विजिट से जुड़ी वीडियो शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ने कहा कि वो खुद उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में पली-बढ़ी है और यहां उन्हें हमेशा एक डर का माहौल महसूस होता है।

11:33 AM Nov 11, 2022 IST | Desk Team

3 साल बाद भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी यूपी विजिट से जुड़ी वीडियो शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ने कहा कि वो खुद उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में पली-बढ़ी है और यहां उन्हें हमेशा एक डर का माहौल महसूस होता है।

ग्लोबल स्टार priyanka chopra ने जिस राज्य में बिताया अपना बचपन  आज उसी जगह से एक्ट्रेस को लगता है डर

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा देश से लेकर विदेश तक में अपनी
एक खास पहचान रखती है। मशहूर हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका
अमेरिका में ही सेंटल हो गई और हाल ही में पूरे 3 साल बाद प्रियंका अपने वतन भारत
वापस लौटी थी। इस दौरान जहां उन्होंने तमाम इंवेंट में शिरकत की तो वहीं एक्ट्रेस उत्तर
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी पहुंची। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी में जाकर
बच्चों और महिलाओं से मुलाताक की। इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा ने यूपी को लेकर एक
ऐसी बात बोली जो सच में चौंकाने वाली थी।  

Priyanka Chopra in Lucknow on UNICEF field visit - Connected To India News

प्रियंका चोपड़ा
यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर हैं और अक्सर बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य के स्तर को
बढ़ाने का काम करती रहती है। हाल ही में 3 साल बाद भारत लौटी प्रियंका लखनऊ शहर
में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य,
पोषण और तमाम अन्य चीजों
के स्तर को देखने यहां पहुंची हुई थी। साथ ही वो 24/7 महिला हेल्पलाइन कंट्रोल रूम
भी पहुंची जहां पर महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और यौन उत्पीड़न की शिकायतों को
दर्ज किया जाता है।

हाल ही में प्रियंका
चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी यूपी विजिट से जुड़ी वीडियो शेयर की है, जिसमें
एक्ट्रेस ने कहा कि वो खुद उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में पली-बढ़ी है और यहां उन्हें
हमेशा एक डर का माहौल महसूस होता है और खासकर शाम7 बजे के बाद। इसके साथ ही अपनी यूपी
विजट के दौरान प्रियंका ने यहां
पुलिस अधिकारी से कई तरह के सवाल भी किए।

Priyanka Chopra Praised Yogi Adityanath Government Fiercely Details Here |  Priyanka Chopra ने की योगी आदित्यनाथ सरकार की जमकर तारीफ, बोलीं - Top Live  News

अपनी यूपी विजट
के दौरान प्रियंका ने ये जाना कि किस तरह से कंट्रोल रूम में काम होता है और इसके
साथ ही उन्होंने कॉल ट्रैकिंग के काम को भी जाना, लेकिन प्रियंका ने खुद इस बात को
कबूल किया कि वो खुद जिस राज्य में बड़ी हुई है, उस राज्य में वो खुद सेफ फील नहीं
करती।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×