Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरिद्वार पहुंची छड़ी यात्रा, आज होगा पूजन

पंच दशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी चारों धाम सहित उत्तराखंड के पौराणिक तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर मंगलवार को श्यामपुर हरिद्वार पहुंच गई

05:47 PM Nov 01, 2022 IST | Desk Team

पंच दशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी चारों धाम सहित उत्तराखंड के पौराणिक तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर मंगलवार को श्यामपुर हरिद्वार पहुंच गई

हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी)ः पंच दशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी चारों धाम सहित उत्तराखंड के पौराणिक तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर मंगलवार को श्यामपुर हरिद्वार पहुंच गई। यहां रात्रि विश्राम के बाद आज छड़ी यात्रा मायादेवी मंदिर पहुंचकर विश्राम करेगी। मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की जाएगी।
Advertisement
इससे पहले सोमवार को पवित्र छड़ी पौराणिक तीर्थ बिनसर महादेव में पूजा अर्चना कर केदारखंड में वर्णित बूढ़ा केदारेश्वर महादेव के लिए रवाना हुई बिनसर महादेव के महंत गोवर्धन गिरी, पुजारी शेखर पांडे, भुवन चंद्र तिवारी, पृथ्वीपाल सिंह, हिमांशु पंत, नरेंद्र बिष्ट आदि ने बिनसर महादेव मंदिर के गर्भ गृह में पूजा कराकर पवित्र छड़ी को दूनागिरी मंदिर के दर्शनों के लिए प्रस्थान कराया। छड़ी के प्रमुख  महंत प्रेम गिरी, उपमहंत श्रीमहंत शिवदत्त गिरी,महंत पुष्कराज गिरी, महंत पशुपति गिरी, महंत विशंभर भारती, महंत वशिष्ठ गिरि, महंत राजगिरी, महंत आदित्य गिरि, महंत केशवगिरी, महंत रतन गिरी, साधु संतों की जमात के साथ पौराणिक तीर्थ दूनागिरी माता के मंदिर पहुंचे।
 यहां मंदिर समिति के पदाधिकारियों तथा तीर्थ पुरोहितों ने छड़ी का स्वागत किया और पूजा अर्चना कर माता के दर्शन कराए। मंगलवार को पवित्र छड़ी श्यामपुर कांगड़ी पहुंच गई। यहां पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ कई संतों ने छड़ी की अगवानी करते हुए पूजा अर्चना कर पुष्प वर्षा की। 9 अक्तूबर को हरिद्वार हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने छड़ी यात्रा को रवाना किया था।
————-
छड़ी यात्रा के मायादेवी मंदिर पहुंचने पर स्वागत करते हुए संतगण। (छाया : पंजाब केसरी)
Advertisement
Next Article