Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आतंकवाद का समर्थक कोई व्यक्ति हो या पड़ोसी कार्रवाई होगी

नवादा जिला पार्षद अंजनी कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा नेता रत्नेश कुमार ने किया।

07:21 PM Feb 19, 2019 IST | Desk Team

नवादा जिला पार्षद अंजनी कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा नेता रत्नेश कुमार ने किया।

पटना : बापू सभागार, गांधी मैदान पटना में मिलन समारोह का आयोजन हुआ। राजद के अनिल मेहता अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय एवं केन्द्रीय मंत्री लघु सुक्ष्म एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरिराज सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। भाजपा अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत इरादों को देश की जनता बखुबी जानती है और प्रधानमंत्री जी ने देश की सेना का मनोबल बढ़ाया है। दुनिया में पहली बार किसी देश के प्रधानमंत्री ने अपनी सेना को खुली छूट दी है। समय स्थान तय कीजिए, देश में आक्रोश है।

सबका साथ, सबका विकास के सारे बंधन टूट गये, रोटी कपड़ा और मकान सबकी व्यवस्था इस सरकार ने की है। देश के 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा जो दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसके जनक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। आगामी 3 मार्च 2019 को गांधी मैदान में रैली होने वाला है जहां हम कांग्रेस के 55 सालों का हिसाब मांगेंगे और 15 सालों के एनडीए की बिहार सरकार एव 5 साल की नरेन्द्र मोदी की सरकार का हिसाब भी देंगे।

कांग्रेस-राजद से हिसाब मांगेंगे की आप ने क्या किया और हम एनडीए का हिसाब देंगे कि हमने क्या क्या किया है? इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हमें भारत को अखण्ड बनाये रखना है तो पुन: नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि दूसरी पार्टियों ने जाति को जाति से लड़ाने का काम किया है।

भाजपा ने जाति से जाति को जोडऩे का काम किया है। हिसुआ विधायक अनिल सिंह ने कहा कि नवादा की तकदीर और तस्वीर एनडीए ही बदल सकती है और नवादा से हर हाल में एनडीए की ही जीत होगी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, जगन्नाथ ठाकुर, अमृता भूषण, रूप नारायण मेहता, पूर्व विधान पार्षद विवेक ठाकुर, नवादा जिलाध्यक्ष शशिभूषण बबलू ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह, राजीव रंजन, अशोक भ_, प्रवीण चन्द्र राय, ब्रजेश कुमार सिंह, नवादा जिला पार्षद अंजनी कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा नेता रत्नेश कुमार ने किया।

Advertisement
Advertisement
Next Article