W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को छत से फेंका, प्रियंका गांधी बोली - भगवान भरोसे है सुरक्षा

मथुरा के छाता कस्बे में तीन युवकों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर 17 वर्षीय किशोरी को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई।

12:23 PM Jun 24, 2021 IST | Ujjwal Jain

मथुरा के छाता कस्बे में तीन युवकों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर 17 वर्षीय किशोरी को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को छत से फेंका  प्रियंका गांधी बोली   भगवान भरोसे है सुरक्षा
Advertisement
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार अपराध कम करने के दावे करती आयी है और कई मामलों में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती भी दिखाई है पर हकीकत ये है कि राज्य तमाम सख्ती के बाद भी अपराध में कोई कमी नहीं आयी है।  महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ते जुर्म एक बड़ी चिंता का विषय है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मथुरा में बेहद खौफनाक मामला सामने आया है।
Advertisement
मथुरा के छाता कस्बे में तीन युवकों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर 17 वर्षीय किशोरी को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी फरार है।
Advertisement
घटना सोमवार रात आठ बजकर 20 मिनट पर हुई और पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उनका तीसरा साथी फरार है। किशोरी इलाज के कोसीकलां के गोयल नर्सिंग होम में भर्ती है।
Advertisement
छाता क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार सुबह कोसीकलां के गोयल नर्सिंग होम के हड्डी रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ अमन गोयल के हवाले से बताया कि पीड़िता की रीढ़ की हड्डी टूटने के साथ सिर में भी चोट आई है। लेकिन अभी वह खतरे से बाहर है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया, हालांकि पीड़िता अभी पूरी तरह से होश में नहीं आ पाई है। इसलिए बयान देने की स्थिति में नहीं है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों अवनीश, दिलीप और कौशल के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 504 व 506 तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के पिता ने छाता कोतवाल रवि त्यागी के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार को पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया। परिजनों के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्हें घटना से अवगत कराया गया।
एसएसपी ने पत्रकारों को बताया कि दो आरोपी पकड़ लिए गए हैं, तीसरा फरार आरोपी भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। पीड़िता को पूरा न्याय मिलेगा। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक घटना वाले दिन बाइक से आये तीनों युवक सीधे पीड़िता के घर में घुस आये और उससे छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर वे पीड़िता को दूसरी मंजिल पर ले गए और नीचे धक्का दे दिया।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस ‘जंगलराज’ में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उप्र में महिलाओं के खिलाफ ऐसे अपराध हो रहे हैं कि रूह कांप जाए, लेकिन सरकार सो रही है।’’ प्रियंका ने कहा, ‘‘मथुरा में एक साल से लड़की को परेशान कर रहे गुंडों ने घर में घुसकर उसे छत से फेंक दिया। हमीरपुर में छेड़खानी से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली।’’
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×