देश का खजाना पूंजीपतियों को सौंप रही है : प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश का खजाना चंद पूंजीपतियों को सौंप रही है।
05:44 PM Jan 13, 2020 IST | Shera Rajput
Advertisement
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश का खजाना चंद पूंजीपतियों को सौंप रही है।
Advertisement
Advertisement
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘दावा था कि सबके लिए अच्छे दिन लाएंगे, लेकिन इन्होंने तो देश का ही खजाना खाली कर दिया है।भाजपा सरकार इधर देश का खजाना चंद पूंजीपतियों को सौंप रही है और दूसरी तरफ आम इंसान के रोजगार, काम-धंधे और रोजी-रोटी पर हमला कर रही है।’’
Advertisement
प्रियंका ने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक देश में आर्थिक सुस्ती के माहौल के बीच केंद्र सरकार भारतीय रिजर्व बैंक से 45 हजार करोड़ की मदद मांग सकती है।

Join Channel