Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सावित्री बाई फूले की 188वीं जयंती पर हुआ उनकी प्रतिमा का अनावरण

वीरेन्दर बाबू ने कहा कि ज्योतिबाई फूले देश में एक अलग ज्योत जलाकर गयी और हम जिस समाज से हैं हमें अपने आप पर गर्व महसूस होता है।

09:01 PM Jan 03, 2019 IST | Desk Team

वीरेन्दर बाबू ने कहा कि ज्योतिबाई फूले देश में एक अलग ज्योत जलाकर गयी और हम जिस समाज से हैं हमें अपने आप पर गर्व महसूस होता है।

पटना : भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले की प्रतिमा का अनावण उनके 188वीं जयंती पर हुआ। कार्यक्रम में बिहार झारखंड से माली मालाकार कल्याण समिति के प्रतिनिधि एवं सदस्य उपस्थित हुए। वक्ताओं ने कहा कि प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फूले जिन्होंने अपने यजस्वी पति महात्मा ज्योतिबा फूले के साथ साथ देश के दलितों, पिछड़ों, शोषितों, वैश्यों के सामाजिक अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष करती रही।

कोषाध्यक्ष रामजीवन भगत एवं महासचिव वीरेन्दर बाबू ने कहा कि ज्योतिबाई फूले देश में एक अलग ज्योत जलाकर गयी और हम जिस समाज से हैं हमें अपने आप पर गर्व महसूस होता है। मौके पर संगठन मंत्री संजीव मालाकार ने कहा कि सावित्र बाई फूले पूरे देश की महानायिका है। हर जाति और धर्म के लिए उन्होंने काम किया।

प्रतिमा अनावरण के अवसर पर पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पार्षAद सीता देवी, वार्ड पार्षद पिंकी देवी एवं माली मालाकार कल्याण समिति के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मालाकार, पंकज मालाकार, मीडिया प्रभारी रौशन कुमार, चुंदन कुमार, निशिकांत सैनी एवं रोहन भगत उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Next Article