Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कुढ़नी की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण नीति, सत्य निष्ठा एवं देश सेवा के प्रति समर्पण की जीत है :विजय कुमार सिन्हा

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कुढ़नी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है और कुढ़नी के जनता को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया।

01:36 AM Dec 09, 2022 IST | Desk Team

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कुढ़नी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है और कुढ़नी के जनता को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया।

पटना ,(पंजाब केसरी): बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष  विजय कुमार सिन्हा ने कुढ़नी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है और कुढ़नी के जनता को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया।
श्री सिन्हा ने कहा कि कुढ़नी की जीत  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण नीति, सत्य निष्ठा एवं देश सेवा के प्रति समर्पण की जीत है। श्री सिन्हा ने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संदेश है। मुख्यमंत्री जी ने गठबंधन तोड़ कर जनादेश का अपमान किया था। उन्होंने अहंकार एवं स्वार्थ में जिस प्रकार एनडीए गठबंधन सरकार से हटकर अपराध एवं भ्रष्टाचार के पोषक दलों के साथ महागठबंधन में आकर सरकार बनाई है गोपालगंज एवं आज कुढ़नी की जनता ने उसे नकार दिया है। श्री सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से जन सरोकार के मुद्दों एवं अपराध भ्रष्टाचार के विरोध में सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। श्री सिन्हा ने कहा कि माननीय  मुख्यमंत्री जी में यदि थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें तत्काल इस्तीफा देकर नया जनादेश प्राप्त करना चाहिए।
Advertisement
Advertisement
Next Article