Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जम्मू कश्मीर में अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, द्रास विश्व का सबसे ठंडा दूसरा स्थान

जम्मू कश्मीर में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और दूसरे केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो साइबेरिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे ठंड स्थान है।

02:44 PM Dec 22, 2019 IST | Shera Rajput

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने कहा दोनों केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने कहा अगर मौसम साफ रहेगा तो न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। 
उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में लगभग दो डिग्री की वृद्धि रिकॉर्ड की गयी और तापमान शून्य से नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि पहलगाम में न्यनूतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियम की गिरावट दर्ज की गयी। 
श्रीनगर में रात में बादल छाये रहे। ग्रीष्मकालीन राजधानी में शुक्रवार को हिमपात होने के बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई। शहर में कल के शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यनूतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर रहा। श्रीनगर में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। 
दक्षिण कश्मीर में यहां से 100 किलोमीटर दूर पहलगाम में तापमान में गिरावट देखी गयी और कल के शून्य से नीचे तीन डिग्री सेल्सियस के मुकाबले तापमान शून्य से नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पहलगाम में गुजरने वाले लिड्डर नदी का पानी जम गया है और ऊँची चोटियों में बर्फ जमी हुई है।
 
कुपवाडा, काजीगुंड और कोकरनाग में रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी। कुपवाडा में कल न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.5 डिर्ग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.3 डिग्री, काजीगुंड में शून्य से नीचे 0.4 डिग्री के मुकाबले 0.2 डिग्री, कोकेरनाग में शून्य से नीचे एक डिग्री की तुलना में 0.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
साइेबेरिया के बाद कारगिल जिले का द्रास विश्व को दूसरा सबसे ठंडा स्थान है। जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 21.6 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण सभी जलाशय जम गए। कारगिल जिले में लोगों को जलापूर्ति टैंकरों से की जा रही है और उनमें से अधिकतर लोग पहले से रखे पानी को गरम करके इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ इलाकों में लोग हालांकि बर्फ को गरम करके उसके पानी का उपयोग कर रहे हैं। 
उन्होंने बताया कि लद्दाख की राजधानी लेह में न्यूनतम तापमान कल के शून्य से 9.5 डिग्री कम के मुकाबले शून्य से नीचे 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Advertisement
Next Article