For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi-NCR में एक हफ्ते तक सुहाना रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

10:45 AM Aug 08, 2024 IST | Yogita Tyagi
delhi ncr में एक हफ्ते तक सुहाना रहेगा मौसम  imd ने जारी किया अलर्ट

Delhi-NCR में अभी मौसम सुहाना बना हुआ है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक एनसीआर के लोगों को ऐसे ही सुहाने मौसम का नजारा देखने को मिलेगा। वहीं दिल्ली-एनसीआर के लोगों को 12 और 13 अगस्त को तूफान के साथ तेज बारिश का सामना करना पड़ सकता है। NCR में हो रही रुक-रुक कर बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से तो निजात मिल गई है, लेकिन जलभराव और अन्य कारणों से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं।

  • दिल्ली-NCR में अभी मौसम सुहाना बना हुआ है
  • बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है
  • NCR के लोगों को ऐसे ही सुहाने मौसम का नजारा देखने को मिलेगा

आने वाले हफ्ते में होगी भयंकर बारिश



आने वाले एक हफ्ते तक NCR के लोगों को बारिश का सामना करना पड़ेगा और इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। ऐसे ही 9 अगस्त और 10 अगस्त को भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री बना रहेगा।

तूफान के साथ बारिश की संभावना



11 और 12 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस दौरान तूफान के साथ बारिश की संभावना ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री गिर कर 25 डिग्री पहुंच जाएगा। गौरतलब है कि तेज बारिश के चलते NCR में जगह-जगह पानी भर जाने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। देर रात तक दिल्ली और नोएडा में लोग लंबे-लंबे जाम से जूझते दिखाई दिए। लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। अचानक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। बारिश के साथ आसमान में काले और घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की तरफ से पहले ही चेतावनी दी गई थी कि बीते दो से तीन दिनों लगातार बारिश हो सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही मौसम खुशनुमा बना हुआ था और सुबह भी राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो रही है। दोपहर के समय मौसम खुला और धूप निकली थी। लेकिन आज रात को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है और दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हो रही हैं। साथ ही बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात बाधित हुआ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×